Thursday, January, 29,2026

तमिलनाडु में पोंगल उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तमिलनाडु यात्रा के दौरान अन्नाद्रमुक नेता एस. पी. वेलुमणि ने मुलाकात की और राज्य में अगामी विधानसभा चुनाव में द्रमुक को हराने के लिए संभावित रणनीति पर चर्चा की।

वहीं, शाह ने सोमवार को यहां मन्नारपुरम में भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य पोंगल उत्सव में भी भाग लिया। चावल, दाल, गुड़ और घी से तैयार मीठा व्यंजन पोंगल 1,008 सजे बर्तनों में पकाया गया था, जिनके चारों ओर गन्ना रखा गया था। मन्नारपुरम पहुंचने पर शाह का स्वागत किया गया और फिर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पोंगल बनाने में हिस्सा लिया।

भाजपा कार्यकर्ता मध्य जनवरी में मनाए जाने वाले इस उत्सव को 'नम्मा ऊरु मोदी पोंगल' नाम से आयोजित करते हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में जनता से जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख वानती श्रीनिवासन, भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई सहित अन्य नेता उपस्थित थे। इससे पहले, तमिलनाडु की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शाह ने तिरुवनैकवल स्थित प्राचीन श्री जंबुकेश्वर-अकिलन्देश्वरी मंदिर और श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए।

द्रमुक को हराने पर मंत्रणा

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता वेलुमणि ने शाह से मुलाकात कर तमिलनाडु में मौजूदा राजनीतिक स्थिति और इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को हराने के पार्टी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि वेलुमणि ने रविवार रात यहां एक होटल में शाह के साथ संक्षिप्त चर्चा की थी। सूत्र ने बताया कि उन्होंने चुनावी मैदान में द्रमुक को हराने के लिए तैयार की जाने वाली रणनीतियों पर भी चर्चा की। ई. के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व करती है और शाह ने रविवार को कहा था कि यह गठबंधन इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में राज्य में जीत दर्ज करेगा और सरकार बनाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery