Monday, December, 15,2025

एक मंच पर नजर आए अमित शाह और मोहन भागवत

श्री विजयपुरम: भारतीय राजनीति में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक मंच पर नजर आए। अमित शाह और मोहन भागवत ने शुक्रवार को अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

दक्षिण अंडमान जिले के एक पार्क में स्थापित इस प्रतिमा का अनावरण सावरकर की कालजयी रचना 'सागरा प्राण तलमल्ला' के 115 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अंडमान-निकोबार सिर्फ द्वीपों की श्रृंखला नहीं, बल्कि वह तपोभूमि है जहां अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

उन्होंने बताया कि सेलुलर जेल से जुड़े अभिलेखों का अध्ययन करते समय यह सामने आया कि केवल दो प्रांतों को छोड़कर लगभग पूरे देश के क्रांतिकारी यहां फांसी पर चढ़ाए गए या कठोर दंड दिए गए। शाह ने कहा कि इस पवित्र भूमि पर वीर सावरकर की प्रतिमा की स्थापना अत्यंत सम्मान का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिमा का अनावरण मोहन भागवत द्वारा किया जाना सावरकर की विचारधारा और राष्ट्रवाद की उस धारा को और मजबूत करता है, जिसे आरएसएस वर्षों से आगे बढ़ा रही है।

यह समय देश के लिए जीने का : भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पर जोर देते हुए कहा कि "यह भारत के लिए जीने का समय है, न कि इसके लिए मरने का।" भागवत ने कहा कि सावरकर की राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए आदर्श है और देश में ऐसे बयान नहीं होने चाहिए जो विभाजन या नफरत फैलाएं। उन्होंने जाति और धर्म के आधार पर बढ़ते टकरावों पर चिंता जताते हुए कहा कि सावरकर ने हमेशा एक राष्ट्र की सोच का प्रचार किया। भागवत ने कहा कि हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। स्वार्थ से ऊपर उठकर ही सावरकर के सपनों का भारत बनाया जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery