Thursday, June, 26,2025

तमिलनाडु और प. बंगाल में अगले साल एनडीए सरकारः अमित शाह

मदुरै: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मदुरै में कहा कि अगले साल तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में जनता द्रमुक को हराएगी। उन्होंने कहा कि साल 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और अन्नाद्रमुक मिलकर एनडीए सरकार बनाएंगे। शाह ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मेलन द्रमुक सरकार को सत्ता से हटाने और बदलाव की शुरुआत का संकेत है। अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मैं रहता तो दिल्ली में हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं। यहां के मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि अमित शाह, डीएमके को नहीं हरा सकते। स्टालिन साहब आप सही कहते हैं, मैं डीएमके को नहीं हरा सकता, लेकिन तमिलनाडु की जनता डीएमके को हरा सकती है। शाह आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे थे। रविवार को उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और राज्य के नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की। शाह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अमित शाह की इस विशाल सभा में तमिलनाडु से सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

शाह ने मीनाक्षी मंदिर में की पूजा अर्चना

अमित शाह शनिवार देर रात मदुरै पहुंचे, जहां उनका स्वागत तमिलनाडु भाजपा की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन सहित अन्य नेताओं ने किया। रविवार सुबह उन्होंने मीनाक्षी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर दर्शन के बाद शाह ने दिन की शुरुआत तमिलनाडु भाजपा की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता के साथ की।

शाह के निशाने पर डीएमके

शाह ने राज्य की द्रमुक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि....

  • डीएमके ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघी।
  • केंद्र द्वारा दी गई 450 करोड़ रुपए की पोषण किट में घपला किया।
  • पोषण किटों को निजी कंपनी को सौंपकर गरीबों को भोजन से वंचित किया।
  • स्टालिन अपने चुनावी वादों में से 60 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पाए।
  • डीएमके सरकार ने 4600 करोड़ रुपए का अवैध रेत खनन घोटाला किया।
  • तस्माक घोटाले से राज्य को 39,000 करोड़ का नुकसान पहुंचाया।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery