Friday, April, 18,2025

देश की सीमाओं पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली की तैनाती

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सरकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली तैनात कर रही है और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करने के लिए सीमा के आसपास सुरंगों का पता लगाने एवं उन्हें नष्ट करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।

गृह मंत्री शाह कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम सीमा चौकी विनय के दौरे के दौरान बीएसएफ कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने बल के योगदान की सराहना की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम सीमाओं पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली तैनात कर रहे हैं, जिसके दो मॉडल हैं। अगर दुश्मन की तरफ से कुछ भी होता है तो आप तुरंत जवाब दे सकेंगे। शाह ने कहा कि प्रौद्योगिकी से सुगमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने पूरे वर्ष सीमाओं की रक्षा करने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि असली चुनौती तभी समझ में आती है, जब कोई उस स्थान का दौरा करता है। सर्दी, बारिश या भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है, तो आप दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अग्रिम चौकियों पर 365 दिन और 24 घंटे तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ का इतिहास उज्वल है और पूरा देश राष्ट्र की रक्षा में उनकी भूमिका जानता है।

शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से मिले

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में पिछले एक साल में विभिन्न आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले 10 पुलिसकर्मियों और एक इंजीनियर के परिवारजनों से मुलाकात की और उनको नियुक्ति पत्र सौंपे। कठुआ, जम्मू और रियासी जिलों के शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नियां तथा छह अन्य शहीद पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
DSP हुमायूं भट के घर पहुंचे: गृह मंत्री शाह ने कीर्ति चक्र से सम्मानित पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट के परिवार से भी मुलाकात की। भट 2023 में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। शाह श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे भट के घर गए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery