Friday, September, 26,2025

अहमदाबाद बनेगा भारत की 'खेल राजधानी': शाह

अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, निर्माणाधीन सरदार पटेल खेल परिसर और विश्व स्तरीय वीर सावरकर खेल परिसर जैसी उत्कृष्ट सुविधाओं से अहमदाबाद देश की 'खेल राजधानी' बनेगा। शाह ने रविवार को वीर सावरकर खेल परिसर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि 2036 तक 13 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करके अहमदाबाद को सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खेलों का केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के नाम पर रखे गए परिसर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि अहमदाबाद हमारे देश की खेल राजधानी बनने जा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में है, उसके बगल में सैकड़ों एकड़ में सरदार पटेल खेल परिसर बनाया जा रहा है और अब वीर सावरकर खेल परिसर। ये सभी अहमदाबाद में हैं।

2029 के विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल होंगे

शाह ने कहा कि 2029 के विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल यहीं आयोजित किए जाएंगे, जबकि अहमदाबाद में (2030) राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है (जिसके लिए भारत ने अपनी बोली प्रस्तुत की है)। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार 2036 में ओलंपिक अहमदाबाद में आयोजित करने के लिए कई तरह की तैयारियां कर रही है।

मोदी सरकार ने खेल बजट 2014-15 के 1,643 करोड़ से बढ़ाकर किया 5,300 करोड़ रुपए

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे लिए एक लक्ष्य रखा है कि 2047 तक हमें ऐसा 'भारत बनाना है, जो हर क्षेत्र में दुनिया में नंबर एक हो। खेल देश की आत्मा है। अगर दुनिया में सबसे पहले कहीं खेल शुरू हुआ तो वह भारत में था। हमारा देश दुनिया का सबसे युवा देश है और इसे खेलों में पीछे नहीं रहना चाहिए। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने खेल बजट 2014-15 के 1,643 करोड़ से बढ़ाकर अब 5,300 करोड़ रुपए कर दिया है।

हिंदी होनी चाहिए विज्ञान, न्यायपालिका और पुलिस की भाषाः अमित शाह

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई टकराव नहीं है और यह केवल बोलचाल की भाषा न रहकर, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, न्यायपालिका और पुलिस की भाषा भी बननी चाहिए। पांचवे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारतीयों को अपनी भाषाओं को संरक्षित करना चाहिए और उन्हें अमर बनाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों से उनकी मातृभाषा में बात करने का आग्रह किया। शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय भाषाओं को तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाने का काम किया है और गृह मंत्रालय ने भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना की है, जो हिंदी और अन्य भाषाओं को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम विज्ञान और तकनीक का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर संवाद की भाषा अपनी नहीं है तो स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की आकांक्षा अधूरी रह जाती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery