Friday, September, 26,2025

बाढ़ पीड़ितों से मिले शाह, राहत एवं पुनर्वास का दिया भरोसा

जम्मू: देश के पर्वतीय राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन के कहर के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत एवं पुनर्वास मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की तथा राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। शाह ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से भी बात की।
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का आकलन करने के लिए रविवार रात जम्मू पहुंचे थे। शाह सोमवार को बाढ़ की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने के लिए जम्मू हवाई अड्डे के पास स्थित एवं बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में से एक मांगूचक गए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें उचित राहत एवं पुनर्वास मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया। शाह बिक्रम चौक के पास तवी पुल पर रुके और नदी के किनारे हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं, जिन्हें सरकार प्राथमिकता के आधार पर खोल रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 202 सड़कें भूस्खलन या मलबा आने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हैं।

हिमाचलः भूस्खलन में 5 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश के बीच शिमला में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में रविवार देर रात 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। शिमला-कालका रेलवे मार्ग पर भूस्खलन के बाद छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और राज्य में 793 सड़कें बंद हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में हिमाचल को आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया है।

वैष्णो देवी की यात्रा 7 वें दिन भी स्थगित

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में सोमवार को भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार सातवें दिन स्थगित रही। तीर्थयात्रा के मार्ग पर पिछले मंगलवार को भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery