Saturday, April, 25,2026

बंगाल में अब डराने की राजनीति नहीं चलेगी: शाह

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि राज्य में कोई भी मतदाताओं को धमका नहीं सकता, क्योंकि केंद्रीय अर्धसैनिक बल पूरे बंगाल में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने रिकॉर्ड 2,450 कंपनियां तैनात की हैं, जिनमें लगभग 2.5 लाख जवान शामिल हैं, जो हर कोने में सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। शाह ने लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में काम करने वाले गुंडों को कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलेगा।

चुनावी शोर थमाः बंगाल-तमिलनाडु में 23 को मतदान

 पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए दोनों राज्यों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होगा। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल

  • पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान
  • 1,478 उम्मीदवार मैदान में
  • 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे

तमिलनाडु

  • सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान
  • 4,023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
  • करीब 5.73 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे

खरगे बोले... मैंने पीएम मोदी को 'आतंकवादी' नहीं कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। चेन्नई में चुनावी सभा के दौरान उनके कथित 'मोदी आतंकवादी' टिप्पणी पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और माफी की मांग की। हालांकि बाद में खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी नहीं कहा था। उनका मतलब था कि पीएम मोदी विपक्षी दलों और लोगों को डराने-धमकाने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery