Saturday, September, 27,2025

पटना में बीजेपी की चुनावी रणनीति पर मंत्रणा

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल व बिहार का दौरा किया। शाह ने बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। जबकि बिहार दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव रणनीति पर मंत्रणा की। शाह ने बिहार में भाजपा के नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पटना में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनके साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा राज्य के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय सचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित शीर्ष नेता मौजूद थे।

बंगाल में नई सरकार बने, 'सोनार बांग्ला' गौरव बहाल करे

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल का उ‌द्घाटन किया और कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद, एक नई सरकार बने जो राज्य के खोए हुए 'सोनार बांग्ला' (स्वर्णिम बंगाल) गौरव को बहाल करे। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को एक बार फिर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनना चाहिए और रवींद्रनाथ टैगोर का सपना पूरा करना चाहिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery