Friday, September, 26,2025

'हमारे बैंक TOP-10 में होने चाहिए शामिल'

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय बैंकों को केवल वृद्धि की योजना नहीं बनानी चाहिए, बल्कि अपना पैमाना बदलना चाहिए और दुनिया के शीर्ष 10 बैंकों में शामिल होने की आकांक्षा रखनी चाहिए।

शाह ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस इंडिया के सर्वश्रेष्ठ बैंक पुरस्कार समारोह में कहा, मैं अपने भारतीय बैंकों से कहना चाहता हूं कि उन्हें न केवल वृद्धि की योजना बनानी चाहिए, बल्कि पैमाने को बदलने का प्रयास करना चाहिए। हमारे बैंकों को शीर्ष 10 में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को 'विश्वगुरु' बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि संविधान में तीन तरह के समावेश... राजनीतिक, सामाजिक और वित्तीय समावेश की बात की गई है और यही भारत के विकास की कहानी का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

एमएसएमई को समर्थन देना अहम

शाह ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देना देश की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी समूह और टोरेंट ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां भी किसी समय एमएसएमई ही थीं। यदि किसी देश की बैंकिंग प्रणाली, विशेषकर भारत जैसे देश की बैंकिंग प्रणाली, एमएसएमई को महत्व नहीं देती है, तो इससे राष्ट्र की विकास गाथा रुक जाती है। उन्होंने कहा कि यदि इन औद्योगिक समूहों को कोई ऋण नहीं देता तो भारत में इतने औद्योगिक घराने नहीं होते।

भारत ने मजबूत अर्थव्यवस्था पेश की

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए, शाह ने कहा कि भारत एक 'उज्ज्वल स्थान' के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया मुश्किलों, सामाजिक ध्रुवीकरण और नेतृत्व में विश्वास की कमी से जूझ रही है, तब भारत स्थिरता, भरोसेमंद नेतृत्व और एक मजबूत अर्थव्यवस्था पेश कर रहा है। शाह ने कहा कि कई देशों की वृद्धि दर एक से दो प्रतिशत है, जबकि भारत ने लगातार सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि बनाए रखी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery