Thursday, January, 29,2026

राहुल थकिए मत... बंगाल और तमिलनाडु में भी हार बाकी: शाह

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी लगातार चुनावी हार का कारण विकास की राजनीति को न समझ पाना है। अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा, "राहुल गांधी अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आपको पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारना है।" उन्होंने दावा किया कि 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटेगी। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति आज देश की सोच से मेल नहीं खाती। उनके अनुसार, राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और तकनीकी बहसों में उलझे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता की जरूरतों को समझकर शासन किया है, इसलिए उसे बार-बार जनादेश मिला, जबकि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों से दूरी के कारण चुनाव हारती रही है। अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक, अनुच्छेद 370, समान नागरिक संहिता, तीन तलाक और अवैध घुसपैठ के खिलाफ फैसलों का विरोध किया, जबकि इन निर्णयों को व्यापक जनसमर्थन मिला।

मलेरिया के मामलों में 97% गिरावट

गृह मंत्री ने देश की स्वास्थ्य उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में मलेरिया के मामलों में 97 प्रतिशत की कमी आई है और देश बहुत जल्द इस बीमारी से लगभग मुक्त हो जाएगा। शाह ने बताया कि आयुष्मान भारत और मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं के चलते डेंगू से मृत्यु दर घटकर लगभग एक प्रतिशत रह गई है, जबकि मातृ मृत्यु दर में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र का स्वास्थ्य बजट वर्ष 2014 में 37 हजार करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपए हो चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery