Thursday, January, 29,2026

बंगाल और तमिलनाडु में राजग बड़ी जीत हासिल करेगाः शाह

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के हर कोने में जनता ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को खारिज कर दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के आगामी चुनावों में जनता के समर्थन से बड़ी जीत हासिल करेगा। उन्होंने यह भी कहा की कि 2029 विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों और 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद, अहमदाबाद 2036 ओलंपिक की भी मेजबानी करेगा। शाह ने 1,500 करोड़ रुपए की लागत वाले तीन खेल परिसर सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अहमदाबाद नगर निगम के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2025 तक... यह भाजपा के लिए लगातार जीत का समय रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारे नेता नरेन्द्र भाई लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और कई दशकों के बाद एक रिकॉर्ड बनाया। भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों ने बिहार में हाल के विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत हासिल करके अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा तथा पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे, जहां अगले साल चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और अंत में बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

शाह ने मतदाता सूची और ईवीएम को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और राजग के सहयोगियों ने बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाई, लेकिन राहुल गांधी ईवीएम और मतदाता सूची में खामियां ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि देश की जनता कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों को स्वीकार नहीं कर रही है।

विपक्ष के पास न कोई नेता और ना कोई नीति

शाह ने कहा कि भारत के लोगों ने हर क्षेत्र में देश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक महान राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, विपक्षी दलों के पास न तो कोई नेता है, ना ही कोई नीति और देश के किसी भी कोने में उनकी स्वीकार्यता नहीं है।

सीतामढ़ी में होगा सीता मैया के मंदिर का निर्माण

शाह ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण पूरा होने और उसके शिखर पर भगवा ध्वज फहराने के बाद, बिहार के सीतामढ़ी में सीता मैया को समर्पित मंदिर के निर्माण का काम जल्द ही शुरू होगा। यह मंदिर 2026 तक बन जाएगा।

अहमदाबाद ओलंपिक खेलों के आयोजन को तैयार

शाह ने अहमदाबाद के लोगों से 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं, कोचिंग व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शहर के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और आवास सुविधाओं को देखते हुए, 2030 राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, यह भी तय हो गया है कि 2029 विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल शहर में आयोजित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery