Monday, April, 07,2025

गृह मंत्री शाह ने 2014 से पहले की सरकारों पर साधा निशाना, कहा-टुकड़ों-टुकड़ों में करते थे काम... मोदी ने कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को हकीकत में बदला: शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि 2014 से पहले की सरकारें कल्याणकारी राज्य के संवैधानिक उद्देश्य को हासिल करने के लिए पूरे मन से काम नहीं करती थीं लेकिन इस अवधारणा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वास्तविकता में बदला। शाह ने अहमदाबाद में गुजरात लोक सेवा ट्रस्ट के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही विद्वत्तापूर्ण बहस के बाद संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि कल्याणकारी राज्य की स्थापना संविधान का मूल उद्देश्य होना चाहिए। राज्य के मूल उद्देश्य के तौर पर प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण, समान विकास और प्रत्येक परिवार के लिए सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करना तय किया गया था। शाह ने कहा कि पीएम मोदी इस मंत्र को समझते हैं कि भारत का विकास तब तक नाहीं हो सकता जब तक इसकी 60 करोड़ आबादी गरीब रहेगी और उन्होंने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार अकेले इतना बड़ा काम नहीं करसकती। अगर ट्रस्ट, व्यक्ति और सेवा संगठन एक साथ आ जाएं तो हम जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लेंगे। शाह ने कहा, प्रत्येक सरकार (2014 से पहले) ने अपने कार्यकाल में कल्याणकारी राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के किया, लेकिन सांख्यिकी के एक छात्र के रूप में मेरा विश्लेषण कहता है कि 2014 से पहले, सभी लोग टुकड़ों में काम करते थे। शाह ने कहा कि पिछली सरकारें गरीबों के लिए घर बनाने की योजनाएं लाई और पीने का पानी, गैस सिलेंडर, स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त राशन देने की बात की, फिर भी, यह नरेन्द्र मोदी ही थे जिन्होंने कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को वास्तविकता में बदला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery