Friday, October, 10,2025

आजम खान के लिए मिलकर लड़ेंगे इंसाफ की लड़ाई: अखिलेश यादव

रामपुर (उप्र): समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात की और दावा किया कि उनके परिवार जितना किसी दूसरे राजनीतिक परिवार को परेशान नहीं किया गया होगा। यादव ने खान से यहां उनके आवास पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हाथों खान को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। खान के 23 सितंबर को जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।

मुलाकात के बाद यादव ने संवाददाताओं से कहा, मैं उनसे जेल में मिलने नहीं पहुंच पाया था। आजम खान पुराने नेता हैं। पुराने नेताओं और पुराने लोगों की बात ही कुछ और होती है। वह हमारी पार्टी के दरख्त हैं। उनकी जड़ें जितनी गहरी हैं, उतना ही गहरा उनका साया भी हम लोगों के साथ हमेशा रहा है। उन्होंने खान के परिवार को इंसाफ दिलाने की लड़ाई का इरादा जाहिर करते हुए कहा, यह बड़ी लड़ाई है। उसे हम सब लोग मिलकर लड़ेंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा हो। उन्हें न्याय मिले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery