Saturday, August, 16,2025

बिलखते परिजनों ने दिए डीएनए व रक्त के सैंपल

अहमदाबाद: विमान हादसे के शिकार लोगों के परिजन दूसरे दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे। वे ब्लड और डीएनए सैंपलिंग के लिए आए थे। हादसे में अपने परिजनों का गंवान का दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन फूट-फूट कर रोते नजर आए।

इस बीच, लोगों की मदद के लिए अहमदाबाद कौमी एकता का संदेश देता नजर आ रहा है। हादसे के बाद सिविल अस्पताल में पहुंच रही भीड़ की मदद के लिए सभी धर्मो के लोग आगे आए हैं। कोई भोजन उपलब्ध करा रहा था तो कोई पानी पिला रहा था। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में देर शाम तक 185 लोगों के ब्लड और डीएनए सैंपलिंग की जा चुकी थी। विदेश में रहने वाले लोगों के परिजन भी डीएनए सैंपल के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

प्रतीक्षा करता रहा पति, पार्थिव देह लेने लौटा

अहमदाबाद में विमान हादसे में कई लोगों के सपने चकनाचूर हो गए हैं और ऐसे ही लोगों में अंकिता पटेल भी थीं जो अपने पति के साथ नई जिंदगी शुरू करने के सुहाने सपने के साथ ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी। अंकिता की शादी पिछले साल 14 दिसंबर को वसंत से हुई थी। अंकिता का शव लेने के लिए बीजे मेडिकल कॉलेज में इंतजार कर रहीं ननद आशाबेन पटेल ने कहा, उसके विमान में सवार होने के बाद हम मेहसाणा के लिए रवाना हो गए थे। हमने अभी आधी दूरी भी तय नहीं की थी कि हमें विमान हादसे के बारे में पता चला और हम वापस आए।

दो दिन पहले हुआ था विवाह, टूट गई जीवन की डोर

वडोदरा भाविक माहेश्वरी (26) ने दो दिन पहले गुजरात के वडोदरा में साधारण 'कोर्ट मैरिज' की थी, क्योंकि उन्हें लंदन लौटना था, जहां वह नौकरी करते थे। भाविक के माता-पिता ने योजना बनाई थी कि जब उनका बेटा अगली बार भारत आएगा, तो वे उसकी शादी की खुशी में एक भव्य पार्टी देंगे। हालांकि, उनकी यह ख्वाहिश अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी। दरअसल, भाविक भी गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के उस विमान में सवार 242 लोगों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था। भाविक के पिता अर्जुन माहेश्वरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जब उनका बेटा दो हफ्ते पहले छुट्टियां मनाने के लिए वडोदरा आया, तब परिवार ने उसकी शादी कराने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि दोनों की गुरुवार दोपहर एक बजे के आसपास आखिरी बार बातचीत हुई थी। वडोदरा के वादी इलाके में रहने वाले माहेश्वरी परिवार के सदस्य भाविक की मौत की बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

एयर इंडिया ने स्थापित किए सहायता केंद्र

मुंबई एयर इंडिया ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक (लंदन) हवाई अड्डों पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। एयरलाइन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ये केंद्र परिवार के सदस्यों को अहमदाबाद की यात्रा की सुविधा प्रदान कर रहे है। इसके अलावा, एयरलाइन ने भारत से कॉल करने वालों के लिए एक विशेष यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 तथा भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए +918062779200 शुरू किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery