Friday, June, 27,2025

जांच में तेजी... एएआईबी टीम पहुंची घटना स्थल पर

अहमदाबाद: अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच तेज हो गई है। विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) के नेतृत्व में केंद्रीय और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां हवाई दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए दुर्घटना स्थल पर हैं। विमान हादसे के तीन दिन बाद डीएनए परीक्षण के जरिए मृतकों की पहचान की प्रक्रिया तेज हो गई है।

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एएआईबी की एक टीम जांच का नेतृत्व कर रही है और वे पिछले तीन दिनों से यहां हैं। इस भयावह त्रासदी की जांच में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां और राज्य पुलिस सहायता कर रही हैं।

270 शव सिविल अस्पताल लाए गए

बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि विमान दुर्घटनास्थल से अब तक करीब 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने शनिवार को विमान दुर्घटना के मूल कारण का पता लगाने और इसमें योगदान देने वाले किसी भी कारक का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery