Saturday, August, 16,2025

पेड़ जल गए... कारें राख बिल्डिंग धुआं-धुआं...

अहमदाबाद: बिल्डिंग में घुसा हुआ प्लेन, पूरी इमारत आग से धुआं-धुआं। इमारत और प्लेन के अंदर मौजूद इंसानों की क्या कहें, बाहर से भी इमारत पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कहीं प्लेन का इंजन, तो कहीं पहिया गिरा। आसपास की कारें जलकर राख हो गईं और दूर-दूर तक जले हुए बिखरे प्लेन के पार्ट्स मिले। दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से चालक दल समेत 242 यात्री लंदन के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 से रवाना हुए, तो उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि यह सफर इतना खतरनाक होने जा रहा है। टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे को पार करते ही एक इमारत से टकरा गया। यह इमारत डॉक्टरों का हॉस्टल थी। बताया जा रहा है कि विमान बहुत नीचे उड़ रहा था और यह सिविल अस्पताल और बी.जे. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के आवासीय क्वार्टर से टकरा गया। परिसर में मौजूद कई कारें और वाहन भी आग की चपेट में आ गए। हादसे की तस्वीरें डरा रही हैं।

'गुडबाय इंडिया': ब्रिटिश नागरिक का 'अलविदा' पोस्ट वायरल

विमान हादसे से ठीक पहले इसमें सवार एक ब्रिटिश यात्री जेमी रे मीक ने विमान में चढ़ने से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मुस्कुराते हुए और बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। वे भारत को अलविदा कह रहे हैं और अपनी यात्रा के बारे में बता रहे हैं। मीक वीडियो में कहते हैं, 'हम हवाई अड्डे पर हैं और बस बोर्डिंग कर रहे हैं। गुडबाय इंडिया, लंदन के लिए 10 घंटे की उड़ान पर वापस जा रहे हैं।' वे एक अन्य व्यक्ति से बात करते हैं, जो थोड़ी देर के लिए उनके बगल में दिखाई देता है। वे कहते हैं, 'मेरा सबसे बड़ा सबक यह है कि अपने साथी के साथ धैर्य न खोएं।' इसके बाद वे धीरे से मुस्कुराते हैं और कहते हैं, 'खुशी से, खुशी से, खुशी से शांत होकर वापस जा रहा हूं।'

10 मिनट की देरी से छूटी थी फ्लाइटः भूमि चौहान

अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 यात्री थे। इस फ्लाइट से भूमि चौहान को भी लंदन जाना था, लेकिन ट्रैफिक में फंसने के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई। वह बोर्डिंग नहीं कर पाई। हादसे के बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।

फिर उठे बोइंग 787 की सुरक्षा पर सवाल

गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हादसे ने एक बार फिर से बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुनिया भर में लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस अत्याधुनिक विमान का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसे एडवांस टेक्नोलॉजी और ईंधन दक्षता के लिए सराहा जाता है, लेकिन इसके इतिहास में कई तकनीकी खामियां और सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं दर्ज हैं। वर्ष 2013 में ड्रीमलाइनर की लिथियम आयन बैटरियों में आग लगने की घटनाओं ने विमानन जगत में हड़कंप मचा दिया था। जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सभी बोइंग 787 विमानों को अस्थायी रूप से उड़ानों से रोक दिया था। इसके बाद बोइंग ने बैटरी सिस्टम का पुनः डिजाइन किया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक बदलाव किए।

हाल ही में, 2024 में एक बार फिर बोइंग जांच के दायरे में आ गई, जब कंपनी के इंजीनियर और व्हिसलब्लोअर सैम सालेहपुर ने अमेरिकी सीनेट में बयान देकर बताया कि ड्रीमलाइनर की बॉडी में संरचनात्मक खामियां हो सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि असेंबली के दौरान छोटे गैप और गलत फिटिंग के कारण विमान की संरचना पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है। एफएए ने इस दावे के आधार पर जांच शुरू की, जो अभी भी जारी है। अहमदाबाद हादसे के बाद इन पुराने मामलों की पृष्ठभूमि में बोइंग 787-8 की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इन विमानों की नियमित और गहन जांच बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

हॉस्टल खंडहर में तब्दील...

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल परिसर में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त होकर डॉक्टरों के हॉस्टल से टकरा गया। यह हादसा दिन के लंच समय हुआ, जब हॉस्टल की चार इमारतों में करीब 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे। अधिकतर डॉक्टर उस समय मेस में लंच कर रहे थे। धमाका इतना भीषण था कि हॉस्टल की दीवारें भरभराकर गिर पड़ीं और अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव टुकड़ों में बिखर गए। चारों ओर मलबा बिखरा पड़ा है और हॉस्टल की इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई हैं। प्लेन में लगी आग से उठे घने धुएं ने पूरी बिल्डिंग को काला कर दिया। घटना में लगभग 50 डॉक्टर घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे की भयावहता ने पूरे अस्पताल परिसर में दहशत फैला दी है। इस हादसे ने न केवल अहमदाबाद को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे देश में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery