Monday, April, 21,2025

औरंगजेब की प्रशंसा पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा MLA आजमी शेष सत्र के लिए निलंबित

मुंबई: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी के कारण बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च को समाप्त होने वाले बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। आजमी ने उनके साथ नाइंसाफी होने का दावा करते हुए कहा कि टिप्पणी वापस लेने के बावजूद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को सदन में शेष अवधि के लिए आजमी के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।

जेल में डाला जाएगाः सीएम फडणवीस

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा करने पर अबू आजमी को शत प्रतिशत जेल में डाला जाएगा। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी को भी राष्ट्रीय नायकों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।

योगी ने सपा पर साधा निशाना, कहा... एक बार यूपी भेज दीजिए... इलाज हो जाएगा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्य विपक्षी दल सपा पर औरंगजेब को आदर्श मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिनका आचरण मुगल शासक जैसा है वे लोग तो उन पर ही गौरव की अनुभूति करेंगे। आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान सपा पर तीखे प्रहार किए और औरंगजेब की तारीफ करने वाले, महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आसिम आजमी को पार्टी से निकालने की मांग की। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि कोई भी सभ्य मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता क्योंकि उसे मालूम है कि यथा नाम तथा काम। आदित्यनाथ के ऐसा कहने पर सपा सदस्यों ने आपत्ति जताई। तब मुख्यमंत्री ने अबू आजमी का नाम लिए बगैर कहा, सपा का नेता, आपका विधायक उसे निकालो पार्टी से और उसे एक बार यूपी भेज दीजिए, बाकी उपचार हम अपने आप करवा लेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery