Saturday, July, 25,2026

विंग कमांडर नमांश स्याल का किया अंतिम संस्कार

शिमला: दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का रविवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान, भारतीय वायुसेना में अधिकारी उनकी पत्नी विंग कमांडर अफशां बहुत भावुक दिखीं और छह वर्षीय बेटी मां से लिपटी रही। विंग कमांडर के चचेरे भाई ने श्मशान में स्याल के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी, जबकि वायुसेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, नेता और स्थानीय निवासी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित रहे। स्थाल 21 नवंबर को एयर शो के दौरान तेजस को उड़ाते समय हुई दुर्घटना में शहीद हो गए।

उनके पार्थव शरीर को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर एयर फोर्स बेस लाया गया, जहां उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। बाद में, शव को हिमाचल प्रदेश के गम्गल हवाई अड्डे पर लाया गया और फिर सेना के एक ट्रक में फूलों से सजाकर उनके पैतृक गांव पटियालकर ले जाया गया। हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री अनिल गोमा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, वायुसेना और सेना के अधिकारी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अंतिम संस्कार में उपस्थित थे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery