Friday, October, 02,2026

SI चयनितों को पुरानी नौकरी का रास्ता तलाश रही सरकार

जयपुर: SI भर्ती-2021 रद्द होने के बाद 859 चयनित अभ्यर्थियों के लिए सरकार पुरानी सरकारी नौकरी में वापसी का रास्ता तलाश रही है। सरकार ने सभी संबंधित विभागों से ऐसे अभ्यर्थियों का ब्योरा मांगा है, जो SI भर्ती में चयन से पहले सरकारी सेवा में कार्यरत थे और चयन के बाद अपनी पुरानी नौकरी से कार्यमुक्त हुए या इस्तीफा देकर SI पद पर चले गए थे। सरकार की इस कवायद से संकेत हैं कि भर्ती रद्द होने के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए विशेष प्रशासनिक उपाय पर विचार किया जा सकता है। जिन मामलों में सामान्य सेवा नियमों के तहत पुरानी नौकरी में वापसी संभव नहीं होगी, वहां सरकार उपलब्ध विशेषाधिकार के तहत विशेष छूट की संभावना भी तलाश सकती है।

फैक्ट फाइल

  • SI भर्ती-2021: 859 पद
  • चयनित अभ्यर्थी: 859
  • भर्ती की स्थितिः रद्द
  • सरकार की कवायद: पहले से सरकारी सेवा में रहे चयनितों की पहचान
  • मुख्य ब्योराः नियुक्ति, कार्यमुक्ति, इस्तीफा, स्थायी सेवा और लियन की स्थिति
  • संभावित राहतः नियमों से रास्ता नहीं बनने पर विशेष प्रशासनिक निर्णय

निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजने को कहा: विभागों से ऐसे कर्मचारियों की पहचान

कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजने को कहा गया है। इसमें कर्मचारी का नाम, पद, विभाग, नियुक्ति की तारीख, SI में चयन के बाद कार्यमुक्त होने की तारीख, इस्तीफे की तारीख और स्थायी सेवा की स्थिति जैसी जानकारी शामिल है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि 859 चयनितों में कितने अभ्यर्थी पहले से सरकारी सेवा में थे और SI में चयन के बाद उन्होंने किस प्रक्रिया के तहत पुरानी नौकरी छोड़ी।

असाधारण स्थिति में विशेष निर्णय की संभावनाः SI भर्ती-2021 रद्द होने से ऐसे

अभ्यर्थियों की स्थिति असाधारण हो गई है, जिन्होंने चयन के भरोसे अपनी पहले की सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। सरकार की मौजूदा कवायद इसी वर्ग की पहचान पर केंद्रित है। यदि किसी मामले में सामान्य सेवा नियमों से पुरानी नौकरी में वापसी का रास्ता नहीं निकलता है, तो सरकार विशेषाधिकार अथवा विशेष प्रशासनिक निर्णय के जरिए राहत देने की संभावना पर विचार कर सकती है।

लियन वाले मामलों में नियमों से वापसी की संभावना

राजस्थान सेवा नियमों के तहत स्थायी पद पर कार्यरत सरकारी कर्मचारी कुछ परिस्थितियों में अपने मूल पद पर लियन बनाए रख सकता है। ऐसे मामलों में नई नियुक्ति समाप्त होने पर पुराने पद पर वापसी की स्थिति नियमों के अनुसार बन सकती है। वहीं, जिन कर्मचारियों ने पुरानी सरकारी नौकरी से बाकायदा इस्तीफा दिया, वह स्वीकार हुआ और उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया, उनके मामले अलग होंगे।

प्रभावी इस्तीफे के बाद कर्मचारी सरकारी सेवा से बाहर हो जाता है और सामान्य प्रक्रिया से इस्तीफा वापस लेकर पुराने पद पर लौटना स्वतः संभव नहीं होता। यही वजह है कि सरकार पहले सभी विभागों से रिकॉर्ड जुटाकर यह देख रही है कि किस अभ्यर्थी के मामले में लियन बचा हुआ है और किसने प्रभावी रूप से इस्तीफा दिया है। इसके बाद पात्र मामलों में पुरानी सेवा में वापसी का रास्ता तय किया जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery