Friday, October, 02,2026

बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाएं बांटी

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय की ओर से आमेर स्थित जीवन ज्योति वृद्धाश्रम में मेडिकल कैंप लगाया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बुजुर्गों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पल्लवी शर्मा ने बताया कि शिविर में बुजुर्गों की बीपी, शुगर, अनिद्रा
और जोड़ों के दर्द सहित अन्य समस्याओं की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयपुर प्रथम के समन्वय से आयोजित शिविर में पीएचसी रूण्डल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुर्जर और राजकीय सैटेलाइट अस्पताल आमेर के नर्सिंग ऑफिसर मुकेश सैनी ने सहयोग किया। SMS हॉस्पिटल की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आशा लता और उनकी फिजियोथेरेपी टीम ने भी सेवाएं दीं। बुजुर्गों की शरीर और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपी की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery