Friday, October, 02,2026

गिल का 'डबल धमाका' भारत ने रचा इतिहास

गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल लक्ष्य का भारत ने महज 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर पीछा कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पहली बार 400 से अधिक रन का लक्ष्य चेज किया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। गेंदों इस ऐतिहासिक जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे। उन्होंने तुफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 117 में दोहरा शतक पूरा किया और नाबाद 223 रन की पारी खेली। गिल ने अपनी पारी में 26 चौके और आठ छक्के लगाए।

ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा

गिल ने दोहरा शतक पूरा करने के मामले में ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में डबल सेंचुरी लगाई थी। गिल का यह वनडे में दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए थे। 400 से ज्यादा का लक्ष्य इससे पहले केवल दक्षिण अफ्रीका ने चेज किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery