Friday, October, 02,2026

राडो शोरूम से बदमाश ले उड़े पांच करोड़ की घड़ियां

जयपुर: बजाज नगर थाना इलाके में टॉक रोड स्थित राडो घड़ी के शोरूम में गुरुवार तड़के नकाबपोश बदमाशों ने शटर उखाड़कर करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की 251 से ज्यादा घड़ियां चोरी कर लीं। वारदात के दौरान 7-8 बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। बदमाश पांच बैगों में घड़ियां भरकर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश में एक दर्जन टीमें गठित की हैं।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाश करीब 4:20 बजे शोरूम के बाहर पहुंच गए थे। उस समय मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग वहां से गुजर रहे थे। बदमाश उनके निकलने का इंतजार करते रहे और शोरूम के बाहर सीढ़ियों पर भी बैठे नजर आए। करीब 4:40 बजे उन्होंने शटर को बीच से तोड़कर ऊंचा किया और दो बदमाशों को अंदर भेजा। चहर की आड़ बनाकर बाकी बदमाश बाहर निगरानी करते रहे। करीब 36 मिनट में बदमाश काउंटर और बॉक्स में रखी 251 से ज्यादा घडियां समेटकर फरार हो गए। बदमाश सहकार मार्ग की तरफ से आए थे और वारदात के बाद उसी दिशा में भागे। पड़ोसी ने सुबह करीब 8 बजे शोरूम में चोरी की जानकारी दी।

घोड़ासन गैंग पर शक

शोरूम से घड़ियों की चोरी में पुलिस को घोड़ासन गैंग पर शक है। वारदात का तरीका गैंग की पूर्व में सामने आई वारदातों से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घोड़ासन गैंग बिहार के पूर्वी चंपारण के घोड़ासन क्षेत्र से संचालित होने वाला गिरोह है, जो बड़े शोरूमों को निशाना बनाने के लिए कुख्यात है। गैंग के सदस्य शटर उखाड़कर या ताला तोड़कर महंगा सामान पार करते हैं। चोरी के बाद माल नेपाल सीमा के रास्ते खपाने की बात भी सामने आती रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery