Friday, October, 02,2026

रिश्वत लेते कॉलेज के 3 कार्मिक और ASI अरेस्ट

जयपुर: एसीबी ने गुरुवार को जयपुर में रिश्वत के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। किशनगढ़ रेनवाल में श्री शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के तीन कार्मिकों को बीएएमएस छात्रा की इंटर्नशिप के लिए एनओसी जारी करने के बदले रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया। वहीं, सांगानेर सदर थाने में तैनात एएसआई को पिकअप छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी की भतीजी किशनगढ़ रेनवाल में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। उसे दूसरे कॉलेज से इंटर्नशिप करने के लिए एनओसी की जरूरत थी। एनओसी के बदले कॉलेज कार्मिकों की ओर से 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान 40 हजार रुपए की मांग की पुष्टि हुई। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 35 हजार में तय हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। कैशियर/स्टोर कीपर रमेश कुमार शर्मा को परिवादी से 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में राजकुमार मीणा और डिप्टी डायरेक्टर योगेश कुमार अपूर्वा को भी गिरफ्तार किया है।

पिकअप छोड़ने के लिए 20 हजार की मांग

दूसरी कार्रवाई में एसीबी ने सांगानेर सदर थाने में तैनात एएसआई महेश चंद मीणा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि मामले में मामा के नाम की पिकअप छोड़ने और सहपरिवादी को मुल्जिम नहीं बनाने के बदले 20-20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान राजीनामे के दस्तावेज मांगकर पिकअप छोड़ने और प्रकरण खत्म करने के एवज में 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद एएसआई ने परिवादी और सहपरिवादी को थाने बुलाया। राजीनामे के दस्तावेज लेने और सहपरिवादी से पूछताछ के बाद उसने 10 हजार रिश्वत की रकम ली और अपनी जींस की जेब में रख ली। इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

ऑटो रिक्शा छोड़ने के बदले मांगे 5 हजार

प्रताप नगर थाने में जब्त ऑटो रिक्शा छोड़ने के बदले 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल सुभाष चंद के खिलाफ एसीबी में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर के अनुसार परिवादी कोर्ट से ऑटो छुड़ाने का आदेश लेकर पहुंचा था, उससे रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के दौरान 3500 रुपए की मांग कर 3 हजार रुपए में ऑटो छोड़ने पर सहमति बनी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery