Friday, October, 02,2026

थाने के बाहर वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर: बजाज नगर थाना इलाके में गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास होटल ब्लू शाइन में बुधवार शाम 32 वर्षीय प्रेम प्रकाश खींची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर क्षेत्र के मेड़ गांव का रहने वाला था और दो दिन पहले आगरा से जयपुर आया था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पैसों के लेन-देन का उल्लेख है। उसके हाथ में कैनुला भी लगा था। मृतक के बड़े भाई और हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट विक्रम ने कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद विक्रम साथी वकीलों के साथ बजाज नगर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery