Friday, October, 02,2026

बीन की धुन पर कालबेलिया नृत्य और पारंपरिक पोशाकों की रंगत से जीवंत हुई राजस्थानी संस्कृति

जयपुर: कालबेलिया नृत्य की धिरकन, बीन की धुन और पारंपरिक परिधानों की रंगत ने गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान की लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की। मौका था गुलाबी सपेरा नृत्य व संगीत संस्थान और गणगौर टेलीविजन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'गुलाबो पद्मश्री महोत्सव 2026 का। महोत्सव के तहत आयोजित 'लोक कला रत्न सम्मान सीजन-3' में लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले 68 कलाकारों को सम्मानित किया गया। वहीं, सात विशिष्ट कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा थीं। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, सन्नी कपूर, शिवकांता पाण्डेय सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने वालों में पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री उस्ताद अनवर खान मांगणियार, डॉ. निर्मल स्वामी, हवा सिंह नाथ, टीटी रॉबिन, लालचंद और गोपाल सिंह राठौड़ शामिल रहे। पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने अपने ग्रुप के माथ कालबेलिया नृत्य को प्रस्तुति दी। फ्रांस से आए कलाकार टोटी रॉबिन और डीनू बंजारा ने भी विशेष प्रस्तुतियां दी। पारंपरिक लोक वाद्य बोन वादन ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। महोत्सव में राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत पर आधारित फैशन शो भी आयोजित किया गया। लाडेस्सर बांड की ओर से लकी राजनाथ रावत के सहयोग से हुए फैशन शो में राजस्थान की संस्कृति से प्रेरित कलेक्यान प्रदर्शित किया गया। इसमें साड़ी के विभिन्न परिधानों के साथ पारंपरिक परिधानों को भी प्रस्तुत किया गया। रूपा सपेरा ग्रुप की बच्चियों ने कालबेलिया परिधानों को शोकेस करते हुए प्रस्तुति दी। पदाश्री गुलाबो सपेरा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य उन लोक कलाकारों को मंच, पहचान और सम्मान देना है, जिन्होंने वर्षों तक देश विदेश में भारतीय लोक संस्कृति को पहुंचाने का कार्य किया है।

'लोक कला रत्न सम्मान' के माध्यम से लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक पारंपरिक संस्कृति को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर चेन्यू पार्टनर के रुप्प में जुड़ा रहा। इसके अलावा कमला पोद्दार ग्रुप, ट्रांस इवेंट्स, रेडियो सिटी, सिंपली जयपुर मैगजीन, अरेना एनिमेशन, एलीट मिस राजस्थान, आर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, गोल्डन डिवाइन क्रिएशन और एमजीएम आउटडोर सहित विभिन्न संस्थाओं और सहयोगियों की सहभागिता रही।

लोक संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्पः पवन अरोड़ा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान की पहचान केवल किलों और महलों से नहीं, बल्कि यहां के लोक कलाकारों, लोक संगीत, लोक गीत, लोक नृत्य, बोलिगों और परंपराओं से भी है। इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयास जरूरी है। अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान के कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच, अवसर और पहचान देने की है। गुलाबों ने अपनी कला से साबित किया है कि राजस्थान की मिट्टी से निकली प्रतिभा देश ही नहीं, विदेशों तक पहचान बना सकती है। मीडिया की भूमिका केवल राजनीति, प्रशासन और घटनाओं की खबरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। राजस्थान की कला, संस्कृति और परंपराओं को पहचान दिलाना और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से 'गणगौर' चैनल शुरू किया गया है, जो राजस्थानी भाषा में राजस्थान की कला-संस्कृति को मंच देने का प्रयास कर रहा है। अरोड़ा ने बताया कि 'गणगौर' पर राजस्थानी भाषा और इसकी विभिन्न बोलियों को प्रमुखता दी जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सार्वजनिक भाषणों को भी राजस्थानी में डब कर प्रसारित किया जाता है। चैनल की पहुंच बाड़मेर, जैसलमेर सहित दूरदराज के क्षेत्रों तक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विदेशों में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैष्टरों और प्रवासी राजस्थानियों के साथ भी संपर्क बनाया गया है। लंदन और अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि वहां कई परिवार दिनभर अपने घरों में 'गणगौर चैनल चलाकर रखते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery