Friday, October, 02,2026

ढाई हजार महिलाएं आज निकालेंगी कलश यात्रा, 36 घंटे तक गूंजेंगे भजन

जयपुर: शास्त्री नगर स्थित खंडेलवाल कॉलेज में 2 से 4 अक्टूबर तक श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति का 34वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण 80 फुट चौड़ा और 35 फुट ऊंचा बाबा श्याम का सुनहरा दरबार होगा। यहां करीब 36 घंटे तक भजन संध्या होगी और 24 घंटे अनवरत चलेगी। समिति के अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने बताया कि 2 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 2500 महिलाएं एक जैसी गणवेश में सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल होंगी। पीतल फैक्ट्री स्थित राधा दामोदर मंदिर से शुरू होकर यात्रा खंडेलवाल कॉलेज पहुंचेगी। नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी और काले हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज आरती कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

कलश यात्रा में बैंड-बाजे के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट और सजा हुआ बाबा श्याम का रथ शामिल होगा। बीकानेर के लोक कलाकार घोड़ी और ऊंट के साथ प्रस्तुति देंगे। यात्रा में गणेशजी, हनुमानजी, भारत माता और बाबा श्याम की झांकियां भी शमिल रहेंगी। कोलकाता के कारीगर देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से बाबा का रथ सजाएंगे। करीब 30 कारीगर 15 दिन से तैयारी कर रहे हैं।

ये कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति

वृंदावन के नंदू शर्मा और मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा सहित कई कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। शुभम, रूपम, सौरभ शर्मा, संजू शर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त भजन गायक संतोष व्यास, मनोज ग्वालियर, निहाल ठाकुर, युक्त दीक्षित और गोविंद धामाणी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

रास्ते पर बिछाएंगे फूल

संरक्षक रामबाबू झालानी एवं महामंत्री शंकर झालानी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर चार विशेष स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। विभिन्न समुदाय, सामाजिक संस्थाओं अधिकारियों और नेताओं की ओर से जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। फूलों की वर्षा होगी और करीब एक किलोमीटर रास्ते पर फूल बिछाए जाएंगे। सर्व समाज की ओर से 251 थालियों में दीप जलाकर बाबा श्याम की आरती की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery