Friday, October, 02,2026

सम्मेद शिखर के लिए जयपुर से 200 यात्रियों का दल रवाना

जयपुर: जैन धर्म के प्रमुख तीर्थराज सम्मेद शिखर की यात्रा के लिए जयपुर से 200 यात्रियों का दल गुरुवार को रवाना हुआ। भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों के बीच जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए इस दल में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हैं। सिद्धार्थ नगर, जयपुर जैन समाज के तत्वावधान में मुनि विशाल सागर महाराज की प्रेरणा से विद्या सागर यात्रा संघ जयपुर के सहयोग से यह यात्रा आयोजित की गई है। यह संघ की सातवीं तीर्थ यात्रा है। यात्रा को सुबह 11 बजे समाज के गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान समाज श्रेष्ठी राजन-शिप्रा बज, राजस्थान जैन युवा महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ज्ञान चंद झांझरी, राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन लाला, श्री वीर सेवक मंडल जयपुर के अध्यक्ष महेश काला और राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा सहित कई लोग मौजूद रहे। मुख्य समन्वयक डॉ. राजेश जैन और मुख्य संयोजक महावीर रांवका ने बताया कि सम्मेद शिखर जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि है। यात्रा में तीर्थ वंदना, सम्मेद शिखर विधान और पर्वतराज की परिक्रमा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

जहां हर कण - में बसी है मोक्ष की आभा

राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि सम्मेद शिखर जैन धर्म का पवित्र तीर्थ है। इसकी ऊंचाई 4579 फुट और क्षेत्रफल 25 वर्ग किलोमीटर है। मान्यता है कि इस तीर्थराज की वंदना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आचार्य विद्या सागर महाराज ने भी 1983 में संघ के साथ यहां वंदना की थी।

संगीतमय सम्मेद शिखर पूजा विधान 4 को

मुख्य संरक्षक मनीष चौथरी के नेतृत्व में 3 अक्टूबर को 27 किलोमीटर की पर्वत वंदना की जाएगी। 4 अक्टूबर को तलहटी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में संगीतमय सम्मेद शिखर पूजा विधान और आचार्य विद्या सागर महाराज की महापूजा होगी। 5 अक्टूबर को पर्वत की पैदल परिक्रमा शुरू होगी और रात में निमिया घाट दिगंबर जैन मंदिर में विश्राम होगा। 6 अक्टूबर को मधुबन में गाजे-बाजे के साथ प्रवेश के बाद परिक्रमा का समापन होगा। जैन मान्यता के अनुसार वर्तमान चौबीसी काल में सम्मेद शिखर से 20 तीर्थकरों सहित अनेक मुनिराजों ने कर्मों का नाश कर मोक्ष प्राप्त किया। यात्रा रवाना होने के अवसर पर डॉ. राजेश कुमार जैन ने तीर्थ यात्रियों और अतिथियों का स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery