Friday, October, 02,2026

द्रव्यवती पर बनेंगे पांच नए रास्ते... लोकल कनेक्टिविटी होगी आसान

जयपुर: द्रव्यवती नदी अब जयपुर के कई इलाकों के बीच कनेक्टिविटी की बाधा नहीं रहेगी। नदी के दोनों किनारों पर बसे इलाकों को सीधे प्रमुख सड़कों से जोड़ने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने पांच स्थानों पर पुलिया निर्माण का काम शुरू किया है। इन पुलियाओं के जरिए उन स्थानीय सड़कों और बस्तियों को जोड़ा जा रहा है, जहां अभी नदी पार करने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

जेडीए का फोकस इस बार बड़े ट्रैफिक कॉरिडोर बनाने के बजाय लोकल कनेक्टिविटी की छूटी कड़ियां जोड़ने पर है। कटेवा नगर, सनी ट्रेड सेंटर, देवरी एसटीपी, रीको एसटीपी और ज्ञान आश्रम क्षेत्र में बनने वाली पुलियाएं गांधी नगर, गुर्जर की धड़ी, प्रेम नगर, शांति नगर, दुर्गापुरा, सांगानेर सहित आसपास के इलाकों को न्यू सांगानेर रोड, शिप्रा पथ, सांगानेर रोड और महारानी फार्म रोड जैसे प्रमुख मार्गों से जोड़ेंगी। द्रव्यवती के अलग-अलग हिस्सों में पांच पुलियाओं पर काम हो रहा है। इनमें तीन प्रमुख पुलियाओं की लागत ही 22.66 करोड़ रुपए है। कटेवा नगर पुलिया की लागत करीब 7.19 करोड़, देवरी एसटीपी पुलिया की 6.80 करोड़ और ज्ञान आश्रम पुलिया की 8.66 करोड़ रुपए है। सनी सनी ट्रेड सेंटर और रीको एसटीपी पुलिया भी इसी कनेक्टिविटी नेटवर्क का हिस्सा हैं यानी द्रव्यवती परियोजना का यह चरण केवल नदी किनारे विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि नदी के कारण टूटे स्थानीय सड़क नेटवर्क को दोबारा जोड़ने पर केंद्रित है।

कटेवा नगरः गांधी नगर को न्यू सांगानेर रोड से सीधा लिंक

जनपथ-आदर्श मार्केट क्षेत्र के पास बन रही कटेवा नगर पुलिया गांधी नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए अहम कड़ी होगी। करीब 7.19 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस पुलिया से क्षेत्र को न्यू सांगानेर रोड और पंडित टी.एन. मिश्रा मार्ग की ओर बेहतर संपर्क मिलेगा। अभी नदी के दोनों ओर मौजूद इलाकों के बीच सीधे संपर्क की कमी के कारण स्थानीय आवागमन में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पुलिया बनने के बाद आसपास के लोगों को प्रमुख मार्गों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर निर्भरता कम होगी।

सनी ट्रेड सेंटरः गुर्जर की थड़ी से शिप्रा पथ तक कनेक्शन

सनी ट्रेड सेंटर पुलिया गुर्जर की थड़ी, प्रेम नगर और शांति नगर जैसे इलाकों को न्यू सांगानेर रोड और शिप्रा पथ से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस क्षेत्र में आवासीय विस्तार के साथ स्थानीय सड़कों पर यातायात का दबाव भी बढ़ा है। पुलिया तैयार होने के बाद आसपास के इलाकों के लिए प्रमुख सड़कों तक पहुंच का एक और विकल्प तैयार होगा। इसका सीधा फायदा स्थानीय आवागमन को मिलने की उम्मीद है।

ज्ञान आश्रमः वैकल्पिक रास्ता मिलेगा

ज्ञान आश्रम पुलिया का निर्माण 13 अगस्त, 2026 से शुरू हुआ है। इसकी लागत करीब 8.66 करोड़ रुपए है। यह पुलिया शिप्रा पथ और गुर्जर की थड़ी के बीच स्थानीय आवाजाही की अहम कड़ी बनेगी। इससे नदी के दोनों किनारों के क्षेत्रों को जोड़ने के साथ आसपास की कॉलोनियों को प्रमुख मार्गों तक पहुंचने का वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

देवरी एसटीपीः दुर्गापुरा के लिए नई कनेक्टिविटी

देवरी एसटीपी पुलिया जगन्नाथपुरी, बृहस्पति थाम और दुर्गापुरा क्षेत्र के लिए अहम कनेक्शन बनेगी। इसकी लागत करीब 6.80 करोड़ रुपए है और निर्माण कार्य 9 जून, 2026 से शुरू हुआ है। यह पुलिया क्षेत्र को शिप्रा पथ और महारानी फार्म रोड की ओर बेहतर संपर्क देने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इससे द्रव्यवती के दोनों किनारों के बीच स्थानीय दूरी कम होगी और आसपास के निवासियों को प्रमुख मार्गों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता नहीं लेना पड़ेगा।

रीको STP: मुख्य सड़क से जुड़ेंगे अंदरूनी इलाके

सांगानेर क्षेत्र में प्रस्तावित रीको एसटीपी पुलिया कुंदन नगर, आशीष नगर, जैन विहार और आसपास की कॉलोनियों के लिए कनेक्टिविटी मजबूत करेगी। इसके जरिए इन इलाकों को सांगानेर रोड से बेहतर संपर्क देने की योजना है। यह हिस्सा खास तौर पर उन स्थानीय इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां द्रव्यवती के कारण सड़क नेटवर्क सीधे तौर पर एक-दूसरे से नहीं जुड़ पाता। नई पुलिया से स्थानीय सड़कें मुख्य मार्ग के नेटवर्क में बेहतर तरीके से शामिल होंगी।

मुख्य सड़कों तक राह होगी आसान

द्रव्यवती परियोजना के शुरुआती चरणों में नदी के सौंदर्याकरण और उसके किनारे विकास पर जोर रहा, लेकिन अब जेडीए का फोकस नदी को शहर के सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर है। पांच पुलियाओं के जरिए नदी के दोनों किनारों की स्थानीय सड़कों को प्रमुख मार्गों से जोड़ा जा रहा है। इन पुलियाओं का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि न्यू सांगानेर रोड, शिप्रा पथ, सांगानेर रोड और महारानी फार्म रोड के आसपास पिछले वर्षों में तेजी से आवासीय और व्यावसायिक विस्तार हुआ है। ऐसे में छोटी दूरी के स्थानीय आवागमन के लिए भी पर्याप्त क्रॉस-कनेक्टिविटी जरूरी हो गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery