Friday, October, 02,2026

बार-बेंच की भूमिका अलग, लक्ष्य एकः सीजे अग्रवाल

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश डॉ. संजय के. अग्रवाल ने बार और बेंच के रिश्ते को न्याय व्यवस्था की मजबूती का अहम आधार बताते हुए कहा कि दोनों की भूमिकाएं अलग जरूर हैं, लेकिन लक्ष्य एक है- न्याय की प्रतिष्ठा बनाए रखना और आमजन का न्यायपालिका पर विश्वास मजबूत करना। उन्होंने कहा कि बेहतर संवाद और सहयोग से न्याय व्यवस्था अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी। हाई कोर्ट परिसर में गुरुवार देर शाम को फ्रंट लॉन में राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में सीजे संजय के. अग्रवाल ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं है।

समाज के वंचित और कमजोर वर्गों तक सुलभ, निष्पक्ष और प्रभावी न्याय पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। राजस्थान हाई कोर्ट की गौरवशाली न्यायिक और संवैधानिक परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस न्यायालय ने विधि के शासन, नागरिक अधिकारों और न्याय के उच्च आदर्शों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

साफा पहनाकर किया सम्मान

समारोह में सीजे संजय के. अग्रवाल का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जस्टिस इंद्रजीत सिंह व महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख शासन सचिव विधि राघवेंद्र काछवाल, हाई कोर्ट जयपुर पीठ के सभी जस्टिस, सभी अतिरिक्त महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा एवं बार पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ से जुड़ाव, राजस्थान को बताया सौभाग्य

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ उनकी मातृभूमि है और उससे भावनात्मक जुड़ाव हमेशा रहेगा, लेकिन राजस्थान हाई कोर्ट की गौरवशाली परंपरा में सेवा का अवसर उनके लिए सौभाग्य है। राजस्थान आने के बाद मिले अपनत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे किसी नई जगह आए हैं।

जयपुर की मेहमाननवाजी पर सीजे ने कुछ पंक्तियां भी सुनाई

'गुलाबी पत्थरों से जिनका नूर है, जयपुर के लोगों का दिल बड़ा मशहूर है। अतिथि देवो भवः, जिसकी रीत पुरानी है, हर चेहरे पर अपनेपन की कहानी है।'

समस्याएं सुनीं, समाधान के लिए ठोस कदम का भरोसा

बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल की ओर से चैंबर, भवन, जमीन और अन्य मूलभूत समस्याएं उठाए जाने पर सीजे ने कहा कि इनका संज्ञान लिया गया है। संबंधित स्तर पर काम जारी है और आने वाले समय में इनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुनना पर्याप्त नहीं है, उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आगे बढ़ना जरूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery