Tuesday, September, 29,2026

7,800 यूआरएल-प्रोफाइल और 15,326 मोबाइल नंबर ब्लॉक

जयपुर: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम विंग और साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (आरसी) ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाकर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएएम) भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। तकनीकी जांच के बाद इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैप चैट, व्हाट्सएप और टेलीग्राम से जुड़े करीब 7.800 यूआरएल और प्रोफाइल ब्लॉक करवाए गए हैं। इसके अलावा चाइल्ड पोर्नोग्राफी गतिविधि में यूज किए जा रहे 15 हजार 326 मोबाइल और 100 से अधिक डिजिटल डिवाइस को ब्लॉक करवाया गया है। एनसीएमईसी की टिपलाइन रिपोर्ट और डिजिटल ट्रेल के विश्लेषण से करीब 25 हजार इनपुट जुटाए गए हैं। पीएचक्यू में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने साइबर अपराधियों के काम करने के तरीके का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी टेलीग्राम और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म पर गुप्त या पेड ग्रुप और चैनल बनाते हैं। इनमें लोग फर्जी या गुमनाम पहचान से जुड़कर आपत्तिजनक सामग्री का आदान-प्रदान करते हैं।

सात जिलों में दर्ज हुई एफआईआर

एनसीएमईसी की टिप लाइन रिपोर्ट के आधार पर बार-बार ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए लोगों को चिह्नित कर चूरू, नागौर, अलवर, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ में एफआईआर दर्ज की गई हैं। दूसरे राज्यों की पुलिस एजेंसियों के साथ भी समन्वय कर नेटवर्क पर नजर रखी जा रही है।

गुमनाम पहचान के पीछे छिपना सुरक्षित नहीं

इंटरनेट पर गुमनाम पहचान के पीछे छिपकर ऐसी सामग्री देखना, डाउनलोड करना, रखना या साझा करना सुरक्षित नहीं है। डिजिटल ट्रेल के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल पर नजर रखने तथा संदिग्ध लिंक, समूह या चैनल की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।

रेलवे सुरक्षा में अब संयुक्त एक्शन

प्रदेश में बढ़ते रेल यातायात और आधुनिक हो रहे स्टेशनों के बीच रेलवे सुरक्षा को लेकर जीआरपी, आरपीएफ, आईबी, डीएफसीसी और स्थानीय पुलिस अब संयुक्त रणनीति से काम करेंगी। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को स्टेट लेवल सिक्योरिटी कमेटी फॉर रेलवेज की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हुई। अध्यक्षता डीजी कानून-व्यवस्था संजय कुमार अग्रवाल ने की। अग्रवाल ने कहा कि रेलवे सुरक्षा केवल यात्रियों तक सीमित नहीं, बल्कि देश की समग्र सुरक्षा से जुड़ी है। सभी एजेंसियों में संयुक्त प्रशिक्षण और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान जरूरी है। ड्रग्स तस्करी, जहरखुरानी, साइबर अपराध, बाल तस्करी, पथराव, भीड़ प्रबंधन, यात्रियों के सामान की चोरी और ट्रेनों को डिरेल करने की साजिशों पर संयुक्त कार्रवाई होगी। रेलवे कॉरिडोर में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने पर विशेष जोर दिया गया। एडीजी रेलवे सुष्मित विश्वास ने बताया कि पिछले दो वर्षों में रेलवे क्षेत्र में बीएनएस के तहत अपराध 25 प्रतिशत और चोरी के मामले 35 प्रतिशत घटे हैं। बैठक में वेंडर्स का शत-प्रतिशत सत्यापन, सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, पार्सल बैग स्कैनर लगाने और अनधिकृत प्रवेश-निकास बंद करने पर जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery