Tuesday, September, 29,2026

RCA चुनाव का फाइनल आज... छह पद, 12 दावेदार

जयपुर:  राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई। कुल 30 नामांकन में से 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब RCA के सभी छह पदों पर दो-दो उम्मीदवार आमने सामने हैं। ऐसे में किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति नहीं रही। मंगलवार को एजीएम के बाद मतदान होगा और मतगणना पूरी होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया। पराक्रम ने दावा किया कि चुनाव लड़ते समय उनके साथ 32 जिला संघों का समर्थन था और वे खुद अध्यक्ष बनना चाहते थे। उनके गुट ने सभी छह पदों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, पार्टी के फैसले के बाद उन्होंने नाम वापस लेने का निर्णय किया। पराक्रम ने बृजकिशोर उपाध्याय को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बृजकिशोर के साथ मिलकर ही नामांकन दाखिल किया था और उम्मीद है कि वे RCA के लिए बेहतर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के खिलाफ जाना उनके संस्कारों में नहीं है।

राजनीतिक परिवारों के वारिस भी मैदान में

RCA चुनाव में राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरों पर भी नजर रहेगी। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने उपाध्यक्ष और सचिव, दोनों पदों के लिए नामांकन किया है। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर उपाध्यक्ष पद से नाम वापस ले चुके है।

कुमावत ने उठाए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने नामांकन वापस लेने के बाद चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर तीन जिलों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल किया गया और एजीएम में निलंबित किए गए जिलों को भी मतदान का अधिकार दिया गया। कुमावत ने चुनाव अधिकारियों पर बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी उम्मीदवार या गुट का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

11 बजे एजीएम, 11:30 बजे से मतदान

चुनाव अधिकारी एके पांडे के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे एजीएम होगी। इसमें 36 जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों के साथ दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। एजीएम के बाद सुबह 11:30 बजे मतदान शुरू होगा। मतदान दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी और मंगलवार को ही RCA के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery