Tuesday, September, 29,2026

जयपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, नागौर में फसलों को नुकसान

जयपुर: प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जयपुर में शाम करीब पांच बजे तेज हवाओं के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर तेज बवंडर आया। धूलभरी आंधी के कारण आसमान में धूल के गुबार छा गए और दिन में अंधेरा हो गया। श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, घड़साना, अनूपगढ़, सूरतगढ़ और जैतसर सहित कई क्षेत्रों में तेज अंधड़ चला। श्रीविजयनगर में आंधी के बाद हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है। 29 सितंबर से विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

डूंगरगढ़ में 62 एमएम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, दौसा, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर और कोटा तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू और डीडवाना-कुचामन में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक 62 MM बारिश बीकानेर के डूंगरगढ़ में दर्ज हुई। सीकर के फतेहपुर में 23 MM बारिश हुई।

नागौर में फसलें प्रभावित

नागौर के खींवसर, मेड़ता और मूंड़वा क्षेत्र में बारिश और अंधड़ से फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से बाजरे की खड़ी फसल गिर गई। वहीं, कटाई के बाद खेतों में पड़ी बाजरा, ग्वार और कपास की फसल भीग गई। किसानों के अनुसार पहले कम बारिश से उत्पादन प्रभावित हुआ और अब कटाई के समय बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीण सेवा शिविर में किसानों ने फसल खराबे का मुद्दा उठाया। नायब तहसीलदार ने प्रभावित खेतों का जायजा लेकर पटवारियों को सर्वे के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery