Tuesday, September, 29,2026

भरतपुर-खैरथल को CM भजनलाल की 1,110 करोड़ रुपए की सौगात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भरतपुर संभाग और खैरथल तिजारा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। भरतपुर के बयाना में आयोजित कार्यक्रम में करीब 453 करोड़ रुपए के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और 540 करोड़ रुपए के 184 नए कार्यों का शिलान्यास किया गया। वहीं, खैरथल में अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के लिए 117 करोड़ रुपए के 95 विकास कायों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का काम भी करती है। पानी, बिजली, सड़क, चिकित्स्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लगातार काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पानी के क्षेत्र में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कार्य चल रहे हैं। इनमें रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता और किशाऊ समझौते जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया। नदबई में पेयजल विस्तार योजना जल्द शुरू करने की बात भी कही गई।

बयाना-ब्रज नगर में स्टेडियम, तीन जगह 33 केवी सब-स्टेशन

मुख्यमंत्री ने बयाना और ब्रज नगर में आधुनिक स्टेडियम बनाने की घोषणा की। थानाडांग, सूपा और महलपुर चूरा में 33 केवी सब-स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा घाटोली से मैरथा-मिल्समा रोड होते हुए यूपी बॉर्डर तक सड़क, सामरी मोड़ से सिंघानियां तक सड़क तथा नगला जलसिंह, नहरौली-सिकंदरा और नगला दीवान मार्ग पर तीन पुलियाओं के निर्माण की घोषणा की।

भिवाड़ी के औद्योगिक विकास को पूरे खैरथल जिले से जोड़ेंगे: यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि खैरथल क्षेत्र में जिला मुख्यालय, मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम और बस स्टैंड जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भिवाड़ी के औद्योगिक विकास को पूरे खैरथल जिले से जोड़कर क्षेत्र में चहुंमुखी प्रगति तय करने का प्रयास किया जा रहा है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के बजट का आवंटन किया गया है।

खैरथल-तिजारा को औद्योगिक हब बनाने पर फोकस

खैरथल में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर से नजदीकी, भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण खैरथल तिजारा आने वाले समय में राजस्थान के साथ देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में भूमिका निभाएगा। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। यहां 72 विकास कार्यों का शिलान्यास और 23 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें सड़क नेटवर्क, पुस्तकालय, पार्क, गौशाला, किसान सेवा केंद्र और खेल मैदान से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने रामजल सेतु लिंक परियोजना में नीमराणा बांध का काम शुरू करने, 45 मीटर मास्टर प्लान सड़क के विकास, तिजारा से फिरोजपुर हरियाणा सीमा तक सड़क सुदृढ़ीकरण की घोषणा की। इसके अलावा पीएचईडी के नए अधिशासी अभियंता पद और जेवीवीएनएल के नए अधिशासी अभियंता कार्यालय की घोषणा की गई।

सीएम का कोटा, झालावाड़ और किशनगढ़ का दौरा आज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा, झालावाड़ और किशनगढ़ (अजमेर) के दौरे पर रहेंगे। पंचायत चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर वे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगे। कोटा में एलन करियर इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव में पार्टी की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद झालावाड के कोलाना पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

सहकारिता, महिला और युवाओं से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में करीब 10 लाख नए सदस्य जोड़े गए हैं। पिछले ढाई वर्षों में दूध उत्पादन 34 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 47 लाख लीटर हुआ है। लखपति दीदी योजना में लाभान्वित महिलाओं की संख्या करीब 11 लाख से बढ़कर 19 लाख होने और 57 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को 928 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया गया है। 327 अटल प्रगति पथों के लिए 813 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए, जिनमें 282 कार्य पूर्ण होने का दावा किया गया। दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र से प्रस्तावित आरआरटीएस को बहरोड़ और आगे कोटपूतली तक लाने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery