Tuesday, September, 29,2026

ये समां-समां है ये प्यार का... सुनहरे गीतों से सजी शाम

जयपुर: मेरी सोनी, मेरी तमन्ना... और ये समां-समां है ये प्यार का... जैसे सदाबहार गीत जब बिड़ला ऑडिटोरियम के मंच से गूंजे तो जयपुराइट्स के साथ देश भर से आए कलाकार भी रोमांचित हो उठे। मौका था भारत रत्न व स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी अमर संगीत विरासत को समर्पित 'मेरी आवाज ही पहचान है' सीजन-4 का। कार्यक्रम मधु' बैंड, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप व गणगौर टेलीविजन और राज आंगन रिसोर्ट की ओर से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि रहे तो जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप व गणगौर टेलीविजन के सीएमडी पवन अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, पद्मश्री गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन व रिटायर आरएसी कंपनी कमांडर मोहन लाल व मैना देवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। आईएएस रवि जैन ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सच बेधड़क मीडिया ग्रुप और गणगौर टीवी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी, सच बेधड़क चैनल हेड रमाकांत चतुर्वेदी आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की आयोजक संयोजक व गायिका मधु भाट के नेतृत्व में देश-प्रदेश के कलाकारों ने लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया। रवींद्र उपाध्याय, सीमा मिश्रा, रवि जैन, संजय रायजादा, डॉ. गौरव जैन, सुदेश शर्मा, जावेद हुसैन, मधु भाट, दीपशिखा जैन, किरण भाट और संजय माधुर संगीतकार सहित कई कलाकारों ने मंच पर रंग जमाया।

आजा आई बहार-दिल है बेकरार... ने बांधा समां

कार्यक्रम में किरन भाट ने आजा आई बहार-दिल है बेकरार... से समां बांधा। इसके बाद गौरव जैन ने रुक जाना... गाकर रोमांच पैदा किया तो आईएएस रवि जैन ने मेरी सोनी मेरी तमन्ना झूठ नहीं है मेरा प्यार... गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, दीपशिखा जैन ने ये समां, समां है ये प्यार का, किसी के इंतजार का... सुनाया। सीमा मिश्रा ने दिल ने कहा.... तो जावेद हुसैन ने अपनी चिरपरिचत आवाज में मैं अगर बिछड़ भी जाऊं, कभी मेरा गम ना करना, मेरा प्यार याद कर के, कभी आंख नम ना करना.... गाकर कार्यक्रम को ऊंचाईयां दीं। वहीं मधु भाट ने सोलह बरस की बाली उमर को सलाम, ऐ प्यार तेरी पहली नजर को सलाम... गाकर अपनी गायिकी का परिचय दिया तो मेहमानों के साथ कला प्रेमियों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने दम मारो दम पर अपनी आवाज का जादू चलाया।

कलाकारों को दिया मंच से सम्मान

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा के साथ पवन अरोड़ा और अन्य मेहमानों ने आयोजकों व कलाकारों को मंच से सम्मान दिया तो वे रोमांचित हो उठे। दुपट्टा ओढ़ाकर उनके योगदान को भी याद किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान जयपुराइट्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने कलाकारों की आवाज की तारीफ के साथ उनको मोटिवेट करते हुए दिल में जगह देने की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery