Tuesday, September, 29,2026

आतंकियों ने आंख उठाई तो मिलेगा करारा जवाब: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अब आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चल रहा है। आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाकर देखेंगे तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने 28-29 सितंबर, 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि इसके 10 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद से निपटने की भारत की नीति का एक नया उदाहरण दुनिया के सामने रखा। पिछले एक दशक में बालाकोट एयरस्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। एक समय सिलसिलेवार बम धमाके आम हो गए थे। उन्होंने 13 सितंबर 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और उसके कुछ सप्ताह बाद हुए 26/11 मुंबई हमले का भी उल्लेख किया। पहले आतंकी हमलों के बाद कार्रवाई की मांग होती थी, लेकिन अब भारत जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

मोदी ने 'नशा मुक्त युवा अभियान' का जिक्र करते हुए बताया कि बड़ी संख्या में युवा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपनी भाषा और रचनात्मक तरीकों से यह संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच और ध्यान शिविर जैसी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं।

अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सिंघल ने अपना जीवन संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित किया। मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भी उल्लेख किया और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े प्रयासों की चर्चा की। महात्मा गांधी की जयंती का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को जीवन के महत्वपूर्ण संदेशों में शामिल बताया। युवाओं और बच्चों द्वारा नदियों, समुद्र तटों, कुओं और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के प्रयासों का जिक्र किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery