Tuesday, September, 29,2026

पंजाब को तस्करों के हवाले नहीं छोड़ सकतेः भजनलाल

फिरोजपुर /जयपुर: पंजाब में नशे के मुद्दे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर सीधा हमला बोला। फिरोजपुर के ममदोट में 'नशा विरोधी यात्राः नशा मुक्त पंजाब' के तहत रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार की नाकामी ने प्रदेश को नशे की आग में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तीन से छह माह में नशा खत्म करने की गारंटी दी गई थी, लेकिन बाद में सिर्फ तारीखें बदलती रहीं। सीएम ने कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ यह मजाक स्वीकार नहीं किया जा सकता। नशा पंजाब के वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को तस्करों के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता। सीएम ने फिरोजपुर के गुरु हर सहाय स्थित दाना मंडी में युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ केवल राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि जमीन पर प्रभावी कार्रवाई और उसके परिणाम दिखाई देना जरूरी है।

राजस्थान में तस्करों पर जीरो टॉलरेंस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा और खुफिया तंत्र मजबूत करते हुए नशे के कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब हो या राजस्थान, नशे के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को मिलकर काम करना होगा।

CM का भरतपुर-खैरथल दौरा आज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर एवं खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के बिड्यारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे खैरथल-तिजारा पहुंचेंगे।

कार्यकर्ता गांव-ढाणी तक पहुंचें, हर बूथ करें मजबूतः सीएम

श्रीगंगानगर/सूरतगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सूरतगढ़ में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जनसंपर्क कर प्रत्येक बूथ एवं वार्ड को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर 'ट्रिपल इंजन' सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटें। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। शर्मा ने कहा कि चुनावी तैयारियों में बूथ स्तर की सक्रियता महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता नियमित जनसंपर्क के जरिए लोगों से संवाद करें और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचने की जानकारी साझा करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery