Tuesday, September, 29,2026

सड़कों के सुदृढीकरण से आसान होगा सफर

अलवर/अजमेर: प्रदेश के अजमेर उत्तर और अलवर जिले के कुशालगढ़ क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार के लिए रविवार को विभिन्न विकास कार्य शुरू हुए। अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व, पांडुपोल और भर्तृहरि मंदिर जाने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के सााथ थानागाजी क्षेत्र के लोगों के लिए कुशालगढ़ तिराया पर करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिलान्यास किया। यहां आयोजित सभा में वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे। क्षेत्र की बदहाल सड़क का वर्ष 2008 के बाद अब फिर निर्माण होने जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बीच में एक बार सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन समय के साथ स्थिति फिर खराब हो गई। बाबा भर्तृहरि मेले के दौरान भी सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी हुई थी। अब नए निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में राहत की उम्मीद है।

इधर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 12 करोड़ की लागत से वरुणसागर-खरेखड़ी-पुष्कर रोड और वरुण सागर-अजमेर रोड के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनामिका शर्मा और रमेश सोनी मौजूद रहे। साथ ही काजीपुरा स्थित लक्की चौराहा, गली नंबर 1 में 15 लाख की लागत से सड़क निर्माण तथा वरुण सागर से ग्राम अजयसर तक 59.91 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का काम भी शुरू किया गया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलने की बात कही गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery