Tuesday, September, 29,2026

मंत्री से मैदानी कमान तक महिलाओं के हाथों में जिम्मेदारी

जयपुर: राजस्थान के पर्यटन विभाग में इस समय महिला शक्ति का खासा प्रभाव दिखाई दे रहा है। विभाग की राजनीतिक कमान से लेकर प्रशासनिक और मैदानी स्तर तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथों में हैं। पर्यटन मंत्री के रूप में डिप्टी सीएम दीया कुमारी विभाग का नेतृत्व कर रही हैं, तो शासन सचिव, पर्यटन आयुक्त और अतिरिक्त निदेशक जैसे अहम पदों पर भी महिला अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। खास बात यह है कि पर्यटन विभाग से जुड़ी संस्था आरटीडीसी में भी शीर्ष जिम्मेदारियां महिला अधिकारियों के पास हैं।

क्यों खास है यह तस्वीर ?

राजस्थान की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की बड़ी भूमिका है। ऐसे में विभाग के शीर्ष स्तर पर महिला नेतृत्व की यह मजबूत मौजूदगी प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की बदलती तस्वीर को भी सामने रखती है। पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी अब विभाग की इसी महिला टीम के कंधों पर है।

मंत्री से आयुक्त तक महिला नेतृत्व

पर्यटन विभाग की कमान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के पास है। उनके नेतृत्व में राजस्थान के पर्यटन को नई दिशा देने पर जोर है। प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, किले-महल, धार्मिक स्थल, वन्यजीव, लोक संस्कृति और नए पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के सामने नए अंदाज में पेश करने की कवायद चल रही है। पर्यटन को रोजगार और निवेश से जोड़ने के साथ नए पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने पर भी विभाग का फोकस है। विभाग की प्रशासनिक कमान IAS शुचि त्यागी के पास है। शासन सचिव के तौर पर वे विभाग की नीतिगत और प्रशासनिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। इसके साथ ही राजस्थान पर्यटन विकास निगम यानी आरटीडीसी की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उनके पास है। यानी पर्यटन विभाग और उसके प्रमुख निगम
के शीर्ष स्तर पर एक ही महिला अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पर्यटन की मैदानी कमान रुक्मणि रियार के हाथ

पर्यटन विभाग के संचालन में एक और अहम नाम आईएएस रुक्मणि रियार का है। रियार पर्यटन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इतना ही नहीं, आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक का दायित्व भी रियार के पास है। ऐसे में पर्यटन तंत्र के विभागीय और निगम स्तर-दोनों में उनकी सीधी भूमिका है।

अतिरिक्त निदेशक भी महिला अधिकारी

पर्यटन विभाग के संचालन तंत्र में आरएएस एकता काबरा भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे अतिरिक्त निदेशक हैं और विभाग की कई अहम शाखाओं का कामकाज देख रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery