Tuesday, September, 29,2026

देव साहब नाम ही नहीं, एक अंदाज थे... अभिनेता ही नहीं, एक दौर थे

जयपुर: चार जेंट्स के साथ जब नारी शक्ति ने हारमोनिका, जिसे फ्रांसीसी वीणा या माउथ ऑर्गन भी कहा जाता है, पर धुन छेड़ी तो गुलाबी नगरी देव साहब की यादों में खोती नजर आई। फिर जब गानों के बीच देव का रूप धरे दिल्ली से आए ललित खन्ना ने देव आनंद के अंदाज में ही एक्ट किया तो हर कोई रोमांचित हो उठा। नजारा था महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में जयपुर देव फेस्टिवल का, जिसमें देव आनंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान किशोर व प्रिया ने प्रेम पुजारी मूवी से गाना 'शोखियों में घोला जाए... पिरोया तो दर्शक सौट्स से उठकर नाचने लगे। वहीं अजमेर के अनिल जैन के साथ प्रिया ने 'आसमान के नीचे आज हम अपने पीछे... गीत गाकर समां बांध दिया। जयपुर के हारमोनिका ग्रुप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा रहे, जिन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कलाकारों को भी मोटिवेट किया।

लाइव डांस ने किया रोमांचित

कार्यक्रम में जैसे ही 'छोड़ दो आपल' गाना सिंगर्स ने शुरू किया तो स्टेज पर साड़ी पहने आर्टिस्ट ने डांस से सबको रोमांचित कर दिया। फिर उनका साथ देने मेल आर्टिस्ट भी आए और गाने के बीच ही आंचल से जुड़ा एक्ट सभी को भा गया। मयंक, अथर्व, विशाखा और अनुष्का ने ये लाइव डांस कर एंटरटेन किया। वहीं देव आनंद की गाने के बीच बनाई गई लाइव पेंटिंग भी चर्चा में रही। आर्टिस्ट ने गाने के बीच ही पेंटिंग बनाकर सभी को कला की बानगी दिखाई।

देव साहब केवल पुरानी पीढ़ी के नहीं, न्यू जनरेशन की भी पसंद

इस मौके पर पवन अरोड़ा ने देव आनंद की स्मृतियों में समर्पित शाम में सभी का अभिनंदन किया और कहा कि मुझे ये इज्जत देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कोई अभिनय की वजह से तो कोई अंदाज की वजह से, तो वहीं कोई फिल्मों की वजह से प्रसिद्ध होता है, लेकिन इन सबको मिला दिया जाए तो वह देव साहब हैं। उन्होंने कहा कि उनको केवल पुरानी पीढ़ी ही नहीं, नई भी पसंद करती है। उनका अंदाज पसंद किया जाता है। में ऐसे आयोजन की तारीफ करता हूं, क्योंकि ये हिंदी फिल्मों की विरासत को अगली पीढ़ी तक ले जाने का प्रयास है। देव साहब नाम ही नहीं, एक अंदाज थे, अभिनेता नहीं, एक दौर थे। सभी आयोजकों और कलाकारों की बधाई व शुभकामनाएं। इस मौके पर सेलिब्रिटी गेस्ट मुंबई के आरजे अनिरुद्ध चावला रहे, जिन्होंने कभी एफएम रेडियो पर देव साहब से डेढ़ घंटे बात की थी और जिन्होंने लता मंगेशकर पर पुस्तक लिखी है। इस मौके पर उन्होंने संस्मरण साझा किए।

सात रंगों में पिरोया कार्यक्रम

संस्थापक रवि कामरा ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को इंद्रधनुष के सात रंगों में पिरोया गया। हर रंग देव साहब के व्यक्तित्व के एक पहलू को उजागर करता है। पहला रंग चार्मिंग और करिश्माई से शुरू होकर सातवां रंग आध्यात्मिक और देशभक्त तक पहुंचता है। हर रंग में उनकी सकारात्मकता, साहसिक भावना और कभी पीछे मुड़कर न देखने वाले अंदाज को दर्शाया गया। कार्यक्रम की संचालिका आभा द्विवेदी ने सुरीला अध्याय खोला। वहीं जयपुर, अजमेर और गुरुग्राम के सिंगर्स ने देव आनंद की फिल्मों के कालजयी गीतों से मंच रोशन कर दिया। अनिल जैन, किशोर सरावगी, अजमेर की युवा सिंगर नवनीज पंजाबी ने सुरों की बारिश की तो मनोहर ने बांसुरी पर भी गीत प्रस्तुत किया। क्रिएटिव डायरेक्टर सत्यजीत ने विजुअल इफेक्ट्स से थीम को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का समापन राकेश गुप्ता के धन्यवाद से हुआ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery