Tuesday, September, 29,2026

फेसबुक पर फर्जी साइबर ब्रांच बनाकर ठगी, गिरोह पकड़ा

जयपुर: साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेस्ट जिले की साइबर सैल व करधनी थाना पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धीरज शर्मा (20), युवराज वर्मा (19), राजवीर सिंह (21), गोविन्द प्रताप सिंह (24), राहुल कैरवाल (30), गुलशन सिंह चौहान (23) और रूप शेखावत (21) करधनी व कालवाड़ के रहने वाले है। इनके अलावा दो अन्य को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक पर दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच के नाम से फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी के पीड़ितों को रिफंड दिलाने का झांसा देते थे। फेसबुक पर रिफंड से संबंधित विज्ञापन डालकर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाते और फिर उन्हें व्हाट्सऐप पर ले जाते थे। आरोपी खुद को साइबर सेल या साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते थे। आरोपी रिफंड, सत्यापन या अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ितों को फर्जी क्यूआर कोड और स्कैनर भेजकर रकम ट्रांसफर करवाते थे। रकम मिलते ही आरोपी फेसबुक और व्हाट्सऐप पर पीड़ितों को ब्लॉक कर संपर्क तोड़ देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने लाखों रुपए की ठगी करना स्वीकार किया है। अब तक की जांच में 500 से अधिक लोगों के साथ ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। डिजिटल साक्ष्यों, क्यूआर कोड और स्कैनर की तकनीकी जांच की जा रही है।

कमीशन के लालच में कराया बैंक खाता उपलब्ध

इधर, विश्वकर्मा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोकेश प्रजापत (22) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता अन्य लोगों को उपलब्ध कराया था। इसी खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध से प्राप्त रकम को लेने और आगे ट्रांसफर करने में किया गया। पुलिस जांच में आरोपी के खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी करीब 15 लाख रुपए की रकम आने की बात सामने आई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery