Tuesday, September, 29,2026

लता मंगेशकर की अमर आवाज को समर्पित होगी 'मेरी आवाज ही मेरी पहचान है' की सुरमयी शाम

जयपुर:भारत रत्न एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी अमर संगीत विरासत को समर्पित 'मेरी आवाज ही मेरी पहचान है' सीजन-4 का भव्य आयोजन सोमवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा। यह विशेष संगीतमय कार्यक्रम मधु'z बैंड, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप एवं गणगौर टेलीविजन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। शाम 6 बजे से होने वाली इस संगीत संध्या में लता जी के सदाबहार गीतों के जरिए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि होंगे। जयपुर सांसद मंजू शर्मा तथा सच बेधड़क मीडिया ग्रुप एवं गणगौर टेलीविजन के सीएमडी पवन अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं, पद्मश्री एवं प्रसिद्ध गजल गायक अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।'

प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र के आधार पर

कार्यक्रम के फ्री पास SB ONE OTT एप के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए Apple App Store अथवा Google Play Store से SB ONE मोबाइल एप फ्री डाउनलोड करें। एप पर आपके साथ आने वाले गेस्ट्स की संख्या दर्ज करके अपना फ्री पास डाउनलोड किया जा सकता है। कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था "पहले आओ, पहले पाओ" (First Come, First Served) के आधार पर रहेगी।

सुरों के जरिए लता जी को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की आयोजक एवं गायिका मधु भाट के नेतृत्व में देश-प्रदेश के अनेक कलाकार लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में रवींद्र उपाध्याय, सीमा मिश्रा, रवि जैन, संजय रायजादा, डॉ. गौरव जैन, जावेद हुसैन, दीपशिखा जैन, किरण भाट और संजय माथुर सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 'मेरी आवाज ही मेरी पहचान है' सीजन-4 पूरी तरह लता मंगेशकर की संगीत यात्रा और भारतीय संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। मंच पर उनके सदाबहार नगमों के साथ उनकी आवाज और संगीत विरासत को याद किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery