Tuesday, September, 29,2026

फोन कर ज्वेलर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

बीकानेर: नयाशहर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर खुद को वीरेंद्र चारण बताया। इसके बाद ज्वेलर को 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजकर भी 5 करोड़ रुपए देने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्वेलर जुगल नारायण सोनी ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब 4:52 बजे उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया। उसकी व्हाट्सएप आईडी पर अंग्रेजी में 'जय बाबेरी' लिखा हुआ था। कॉल के दौरान आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की मांग की। कॉल के बाद ज्वेलर को एक वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें भी फिरौती की रकम देने की बात कही गई। मैसेज में कथित तौर पर आरोपी ने कहा कि उसने अपने साथियों के साथ संगठित गैंग बना रखी है और गैंग के नाम पर वसूली की जाती है।

पुलिस कर रही है वॉयस मैसेज की तकनीकी जांच: नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के खिलाफ बीकानेर के कई थानों में पहले से एफआईआर दर्ज हैं। इनमें फिरौती मांगने के मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब विदेशी नंबर, वॉट्सऐप अकाउंट और वॉयस मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery