Tuesday, September, 29,2026

तलाक के बाद बच्चे के पासपोर्ट पर पिता का नाम जरूरी नहीं

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा है कि माता-पिता के तलाक के बाद यदि नाबालिग बच्चे की कस्टडी मां के पास है और पिता ने बच्चे से संबंध समाप्त कर लिए हैं तो पासपोर्ट पर पिता का नाम अनिवार्य नहीं है। जस्टिस मनीष शर्मा की एकलपीठ ने पासपोर्ट ऑफिस के 13 मई 2024 के आदेश को रद्द करते हुए एक महीने में केवल मां के नाम से बच्चे का पासपोर्ट नवीनीकृत करने के निर्देश दिए।

याचिका में अधिवक्ता अर्चित बोहरा ने बताया कि 14 वर्षीय बच्चे के माता-पिता का जून 2010 में विवाह हुआ था। आपसी सहमति से तलाक के बाद अक्टूबर 2017 में बच्चे की कस्टडी मां को मिली। वर्ष 2019 में सिंगल पेरेंट के तौर पर केवल मां के नाम से पासपोर्ट जारी हुआ था। नवीनीकरण के समय पिता के नाम का शपथ पत्र मांगा गया। कोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद ऐसी अनिवार्यता नहीं है।

1 साल से वेतन बंद, कोर्ट ने मांगा जवाब

राजस्थान हाई कोर्ट ने कोमा में चल रहे पुलिस कांस्टेबल को जुलाई 2025 से वेतन नहीं देने के मामले में प्रमुख गृह सचिव, डीजीपी और भरतपुर एसपी से जवाब तलब किया है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने कांस्टेबल जोगेंदर सिंह की पत्नी उषा की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिका की प्रति अतिरिक्त महाधिवक्ता और अधिकारियों को 5 अक्टूबर तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए। याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि जोगेन्दर 18 अगस्त 2024 को ड्यूटी के दौरान अचानक अस्वस्थ हुए थे। जयपुर में इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज से वे 90 फीसदी स्थायी निशक्त हो गए और तब से कोमा में हैं। उनका घर पर इलाज चल रहा है। वेतन नहीं मिलने से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery