Tuesday, September, 29,2026

1.18 करोड़ रुपए की डकैती का खुलासा

बांसवाड़ा: आंबापुरा थाना पुलिस ने एनएच-927ए स्थित गेमन पुल पर हुई करीब 1.18 करोड़ रुपए की डकैती का 9 दिन में खुलासा करते हुए बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान 97 लाख 12 हजार 250 रुपए नकद, लूटी गई मारुति एस-क्रॉस कार, वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की सफेद मारुति स्विफ्ट कार और चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वारदात के बाद गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने 24 सितंबर को अजय डिण्डोर, मोहनलाल राणा, कन्हैयालाल उर्फ कान् और प्रकाश कटारा को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ के दौरान लूट की रकम और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से डकैती की रकम से खरीदी गई चांदी की दो जोड़ी पायजेब और एक कड़ा, साथ ही मोबाइल भी मिला है। 18 सितंबर की रात चालक और उसका साथी करीब 1.18 करोड़ रुपए लेकर रतलाम से बांसवाड़ा आ रहे थे। गेमन पुल पार करने के बाद माता जी मंदिर के सामने ट्रैक्टर आने से कार रुकी। तभी पीछे से आई बिना नंबर की कार से बदमाश उतरे और लाठी-तलवार से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए। दोनों को बाहर निकालकर नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery