Tuesday, September, 29,2026

पाण्डुलिपियां अतीत नहीं, भविष्य की प्रेरणाः दीया

जयपुर: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित 'ज्ञान भारतम् मिशन' के तहत सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'पाण्डुलिपि डिजिटलीकरण कार्यशाला' आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन तथा कला और संस्कृति मंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी उपस्थित रहे। दीया कुमारी ने कहा कि पांडुलिपियां केवल पुराने कागज या ग्रंथ नहीं, बल्कि भारत के हजारों वर्षों के साहित्य, परंपरा, इतिहास और दर्शन की धरोहर हैं। इनमें पूर्वजों के अनुभव, शोध और ज्ञान का भंडार सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'ज्ञान भारतम् मिशन' प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर दुनिया तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच को केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में साकार किया जा रहा है।

प्राचीन ग्रंथ सांस्कृतिक धरोहर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्राचीन ग्रंथ और दस्तावेज देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं तथा 'ज्ञान भारतम् मिशन' इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का इतिहास और सभ्यता समृद्ध है। मिशन को सफल बनाने के लिए सभी विश्वविद्यालयों के संस्कृत विभागों को साथ लेकर तालपत्रों के संरक्षण और संस्कृत शब्दावली तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। कार्यशाला में संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव समीर नंदा, निदेशक इंद्रजीत सिंह, आयुक्त पर्यटन विभाग रुक्मणि रियार, शासन उप सचिव, कला व संस्कृति विभाग अनुपम कायल, निदेशक राजस्थान संस्कृत अकादमी डॉ. लता श्रीमाली, संयुक्त निदेशक पुरातत्व संग्रहालय विभाग कृष्णकांता शर्मा, प्रबंधक रवींद्र मंच कविता गोदारा और सहायक नोडल अधिकारी ज्ञान भारतम् रजनीश हर्ष उपस्थित रहे। मिशन के राजस्थान समन्वयक डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने राजस्थान का प्रजेंटेशन दिया।

पांडुलिपियों के संरक्षण के प्रयास

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान में पांडुलिपियों के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत राजकीय व निजी संग्रह, पुस्तकालयों, मंदिरों और मठों से करीब 23 लाख पांडुलिपियों का सर्वे किया गया, जिनमें से लगभग एक लाख 24 हजार का डिजिटलीकरण हो चुका है। लक्ष्य हर पांडुलिपि को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि युवा शोधार्थी, विद्यार्थी और आमजन शास्त्र, आयुर्वेद, ज्योतिष व साहित्य के ज्ञान से जुड़ सकें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery