Tuesday, September, 29,2026

ट्रक ने 4 को रौंदा, दो के पैर कटकर हुए अलग... पहिये में फंसे

जयपुर: दौलतपुरा थाना इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार चार दोस्तों को बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो युवकों के एक-एक पैर घुटने के नीचे से कटकर ट्रक के अगले हिस्से बंपर में ही फंसे रह गए। टक्कर लगते ही चारों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दौलतपुरा थानाधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी अवकेश (18) पुत्र रामकिशोर और प्रवीण (18) पुत्र प्रकाश की मौत हो गई, वहीं विकास पुत्र जितेंद्र और शिवम पुत्र बबलू गंभीर घायल हो गए। दोनों को टोल एंबुलेंस की मदद से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

रबर रिंग फैक्ट्री में करते थे काम

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में विकास व शिवम के पैर घुटने से नीचे कटकर अलग हो गए। दोनों कटे हुए पैर ट्रक के अगले हिस्से में फंसे मिले। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से अवकेश व प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। चारों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे। वे परिवार के साथ जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र के माचड़ा में रहते थे और लोहा मंडी स्थित रबर रिंग फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दोस्त की बहन के घर से लौट रहे थे सभी, तभी हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार चारों दोस्त रविवार रात दौलतपुरा रिंग रोड के पास अवकेश की बहन के घर रुके थे। सुबह उठने के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। करीब 6:45 बजे वे दौलतपुरा सर्विस रोड पर खेरवाड़ी पुलिया के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान खेरवाड़ी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक की जोरदार टक्कर से चारों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर दो युवक मृत अवस्था में मिले, जबकि विकास और शिवम गंभीर हालत में थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery