Tuesday, September, 29,2026

F-35, राफेल और F-16 ने गगन में दिखाई ताकत

जोधपुर: जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 के ऑपरेशनल फेज में भारतीय वायुसेना के साथ आठ देशों की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं। अभ्यास के दौरान दुनिया के आधुनिक लड़ाकू और सैन्य विमान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें F-35 लाइटनिंग-II, राफेल और F-16 जैसे फाइटर जेट के साथ A400M, C-130J, MRTT और KC-30A जैसे सैन्य परिवहन और हवा में ईंधन भरने वाले विमान शामिल हैं। विभिन्न वायु सेनाएं संयुक्त हवाई अभियानों के जरिए अपने ऑपरेशनल अनुभव भी साझा कर रही हैं। 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास की थीम 'पावर इन पार्टनरशिप' रखी गई है।

इसका उद्देश्य भागीदार देशों के बीच आपसी समन्वय, ऑपरेशनल अनुभव और सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश की वायु सेनाएं इसमें शामिल हैं। 32 से अधिक देश पर्यवेक्षक के रूप में अभ्यास से जुड़े हैं।

शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

तरंग शक्ति के तहत सैन्य गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस और रक्षा निर्माण क्षेत्र से परिचित कराने के लिए डिफेंस एक्सपो और इंडस्ट्री टूर भी प्रस्तावित हैं। इसके जरिए विदेशी दलों को भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता और एयरोस्पेस इकोसिस्टम को समझने का अवसर मिलेगा।

4 अक्टूबर को होगी सेखों मैराथन

इसी क्रम में परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की स्मृति में 4 अक्टूबर को सेखों मैराथन आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन और एयरफोर्स अधिकारियों ने मैराथन की तैयारियों को लेकर बैठक भी की। इसमें रूट, ट्रैफिक, सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अभ्यास का उद्देश्य भागीदार देशों के बीच सहयोग और सामरिक समन्वय को मजबूत करना है। जोधपुर एयरबेस पर अलग-अलग देशों के अत्याधुनिक विमानों की मौजूदगी इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास को खास बना रही है।

हेरिटेज टूर व योगा

राजस्थानी संस्कृति दिखाने हेरिटेज वॉक और फिटनेस के लिए रोजाना योग सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery