Tuesday, September, 29,2026

'सच बेधड़क' के मंच पर गूंजा लताजी की अमर आवाज का जादू

जयपुर: भारत रत्न व स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 97वीं जयंती पर उनकी अमर संगीत विरासत को समर्पित 'मेरी आवाज ही पहचान है' सीजन-4 का आयोजन सोमवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया। यह संगीतमय कार्यक्रम मधु' बैंड, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप और गणगौर टेलीविजन की ओर से आयोजित हुआ। शाम 6 बजे से शुरू हुए आयोजन में लता मंगेशकर के सदाबहार गीतों के जरिए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि रहे। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप व गणगौर टेलीविजन के सीएमडी पवन अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पद्मश्री गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, मोहनलाल, रिटायर आरएसी कंपनी कमांडर और मैना देवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। आईएएस रवि जैन ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप और गणगौर टीवी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी, सच बेधड़क चैनल हेड रमाकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर पवन अरोड़ा ने डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी संगीत में विशेष रुचि है। आपका संगीत और वाद्य यंत्रों में रुझान है। आप बहुत अच्छा गाते हैं और होलक मंजीरा बजाते हैं। गणगौर टीवी के लिए भी इनके घर जाकर भजनों की रिकॉर्डिंग की थी, जो टीआरपी में नंबर वन कार्यक्रम रहा था। अरोड़ा ने हुसैन बंधुओं का स्वागत करते हुए मधु भाट के माता-पिता की तारीफ की और आईएएस रवि जैन के गानों की सराहना की। कार्यक्रम की आयोजक संयोजक व गायिका मधु भाट के नेतृत्व में देश-प्रदेश के कलाकारों ने लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। रवींद्र उपाध्याय, सीमा मिश्रा, रवि जैन, संजय रायजादा, डॉ. गौरव जैन, सुदेश शर्मा, जावेद हुसैन, मधु भाट, दीपशिखा जैन, किरण भाट और संजय माथुर संगीतकार सहित कई कलाकारों ने मंच पर रंग जमाया। राज आंगन रिसॉर्ट ने भी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery