Tuesday, September, 29,2026

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना कांग्रेस का एजेंडा: मदन राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की स्थिति 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस चुनाव जीतती है, वहां अपनी पीठ थपथपाती है और जहां हारती है, वहां ईवीएम, एसआईआर और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सामने आ रही है। पार्टी के नेता अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए अनर्गल बयानबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदर्शन में नेता तो नजर आए, लेकिन कार्यकर्ताओं की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही।

उनके अनुसार कांग्रेस के पास अब न स्पष्ट नीति है और ना मजबूत विजन। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। जोधपुर में मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने EWS के मुद्दे पर कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत देने की शुरुआत भाजपा ने की थी। EWS व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने और जरूरतमंद सामान्य वर्ग को राहत देने पर सरकार स्तर पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों तक राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery