Tuesday, September, 29,2026

न्यायालय कर्मचारियों को 10% लाभांश, दीपावली उपहार भी... ऋण सीमा 6 लाख

जयपुर: न्यायालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड जयपुर की आमसभा पापड़ के हनुमानजी मंदिर परिसर में अध्यक्ष अनिल पारीक की अध्यक्षता में हुई। पारीक ने सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश देने, दीपावली पर उपहार देने और ऋण की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपए करने की घोषणा की। समिति का उद्देश्य सदस्यों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और जरूरत के समय बेहतर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कोषाध्यक्ष किशोर कुमार केवलरामानी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा जोखा और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मोहित शर्मा, प्रबोध गोस्वामी, अश्वनी भूतिया और नरेंद्र शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। आमसभा में जिला न्यायाधीश माधवी दिनकर, न्यायाधीश बृजेंद्र जैन, महानगर प्रथम और जिला न्यायाधीश महानगर द्वितीय रेणुका सिंह हुड्डा सहित तीन जिलों के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष शुभा माथुर, सचिव पवन कुमार शर्मा सहित कृष्ण गोपाल पूनिया, सुनील कुमार शर्मा, वीरेंद्र सोलंकी, रामावतार मीणा, किशोर कुमार वर्मा और सतीश चंद्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery